अगर आप एक लाख रुपए के अंदर बेहतरीन बाइक ढूंढ रहे हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है ।
इसमें हम भारत में 1 लाख के अंदर मिलने वाली टॉप 20 बाइक्स की जानकारी देंगे। इसमें उनकी कीमत , फीचर्स , फायदे-नुकसान , माइलेज और खरीदने से पहले वह बात के किन बातों का ध्यान रखें। आइए शुरू करते हैं।
टॉप 20 बाइक्स अंडर 1 लाख इन इंडिया
यहां भारत की टॉप 20 बाइक्स की लिस्ट है, सब 1 लाख से कम में!
1) हीरो एक्सट्रीम 125 R
2) टीवीएस राइडर 125
3) होंडा एसपी 125
4) बजाज पल्सर 125
5) हीरो स्प्लेंडर प्लस एसटीसी
6) होंडा शाइन 125
7) बजाज पल्सर एनएस 125
8) हीरो ग्लैमर एक 125
9) बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी
10) हीरो एचएफ डीलक्स
11) बजाज प्लैटिना 110
12) टीवीएस स्पोर्ट्स
13) होंडा लीवो
14) टीवीएस रेडियन
15) हीरो पैशन प्लस
16) होंडा शाइन 100
17) बजाज सिटी 110 एक्स
18) हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी
19) टीवीएस स्टार सिटी प्लस
20) ओला रोडस्टर एक्स
हम जानेंगे टॉप 20 बाइक अंडर 1 लाख प्राइस इन इंडिया का विस्तार में विवरण
इस विवरण में हम जानेंगे बाइक का इंजन परफॉर्मेंस , माइलेज, फीचर्स , ऑन रोड प्राइस , विशेष गुण और अवगुण और इस बाइक के प्रमुख राइवल्स की जानकारी।
1) हीरो एक्सट्रीम 125 आर

यह टॉप 20 बाइक्स में यह पहली बाइक होगी हीरो की हीरो एक्सट्रीम 125 आर
यह बाइक स्पोर्टी परफॉर्मेंस के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी के लिए भी पूरी तरह उपयुक्त है। इसका प्रीमियम और आकर्षक डिज़ाइन एक मजबूत कम्यूटर अपील पैदा करता है। यह बाइक खासतौर पर कॉलेज युवाओं के लिए स्टाइल का प्रतीक है, वहीं गांव के साधारण लोगों के लिए भी यह भरोसेमंद, व्यावहारिक और प्रभावशाली विकल्प साबित होती है
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक का 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन कमाल का है।
की स्पेक्स:
पावर: 11.04 bhp @ 8,250 rpm।
टॉर्क: 10.5 Nm @ 6,000 rpm।
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स।
रियल-वर्ल्ड में 0-60 kmph सिर्फ 5.9 सेकंड में, टॉप स्पीड 95 kmph ।
माइलेज
माइलेज की बात करें तो… इस बाइक का माइलेज सेगमेंट में टॉप क्लास है भाई!
ARAI सर्टिफाइड: 66 kmpl (गवर्नमेंट अप्रूव्ड)।
रियल-वर्ल्ड: ओनर्स के मुताबिक 57 kmpl औसतन।
सिटी में 55, हाईवे पर 60+ पकड़ लेती है। i3S टेक की वजह से स्टॉप-स्टार्ट स्मूथ!
रेंज और टैंक
फ्यूल टैंक: 10 लीटर (1.6L रिजर्व)।
फुल रेंज: ARAI के हिसाब से 660 km तक!
रियल में 570 km आसानी से निकल आती है। लॉन्ग ट्रिप्स के लिए परफेक्ट
एक्सट्रीम 125 के फीचर्स एक्सट्रीम 125 के फीचर्स
• सिंगल-चैनल ABS: 125cc में पहली बार, ब्रेकिंग सेफ्टी लेवल अप!
• LED लाइटिंग: प्रोजेक्टर हेडलैंप (शार्प बीम), LED टेललाइट + इंडिकेटर्स – रात में क्लियर विजिबिलिटी।
• डिजिटल LCD क्लस्टर: फोन पर कॉल/SMS अलर्ट्स डैशबोर्ड पर दिखें। माइलेज, गियर पोजीशन चेक करो।
• i3S (Idle Start-Stop): ट्रैफिक में इंजन ऑटो बंद, गैस छोड़ते ही स्टार्ट – फ्यूल सेविंग का जादू!
सेगमेंट का सबसे टेक-लोडेड पैकेज भाई!
हीरो एक्सट्रीम 125 आर प्राइस इन इंडिया
भारत में ऑन-रोड प्राइस ₹ 89,300 से ₹ 90,652 तक।
वेरिएंट और शहर पर डिपेंड करता है (मुंबई-दिल्ली में ज्यादा, छोटे शहरों में कम)।
हीरो एक्सट्रीम 125 आर फायदे
हैंडलिंग टॉप-नॉच, घुमाना आसान।
नया 125cc इंजन मिड-रेंज में धांसू पावर।
ABS से सेफ्टी लेवल अप!
कुल मिलाकर, फन और सेफ राइड।
हीरो एक्सट्रीम 125 आर नुकसान
फ्रंट ब्रेक गाड़ी का और भी अच्छा हो सकता था
रियल टायर के हगर्र बहुत ही गंदे दर्जे के लगते हैं
2) टीवीएस राइडर 125

भारत में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 20 बाइक्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर TVS कंपनी की Raider 125 बाइक आती है। यह बाइक 125cc सेगमेंट में सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्रदान करती है और अन्य कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स को और अधिक उन्नत बनाने के लिए चुनौती देती है।
टीवीएस राइडर 125 इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक का इंजन 124.8 सीसी 3 वाल्व इंजन में मिलेगा और यह इंजन 11.38 स का पावर के साथ 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है
टीवीएस राइडर 125 माइलेज
यह गाड़ी ARAi सर्टिफाइड गवर्नमेंट एजेंसी के द्वारा 56.7kmpl का माइलेज देगी यह बताया जाता है
और रियल वर्ल्ड सूत्रों के रिपोर्ट के अनुसार इसका माइलेज 50 से लेकर 60kmpl तक अब गाड़ी के रीडिंग मोड के ऊपर मिलेगा
टीवीएस राइटर 125 के फीचर्स
• 2 राइडिंग मोड्स: Eco + Power।
• 5-इंच TFT डिस्प्ले (टॉप वेरिएंट): नेविगेशन, कॉल अलर्ट्स via TVS SmartX Connect।
• रियर डिस्क ब्रेक + LED लाइट्स।
• 125cc में सबसे स्मार्ट बाइक, भाई!
टीवीएस राइटर 125 के प्राइस इन इंडिया
टीवीएस राइडर 125 के प्राइस इंडिया में शुरुआती कीमत ₹ 84,490 से 97,719 रुपए तक यह गाड़ी मिलेगी और गाड़ी की कीमत वेरिएंट के ऊपर आगे पीछे हो सकती है
टीवीएस राइडर 125 के फायदे:
• 2 मोड्स: Eco (माइलेज) + Power (थ्रिल)।
• सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स जैसे TFT, ब्लूटूथ।
टीवीएस राइडर 125 के नुकसान
• छोटे-पतले टायर्स: ग्रिप कम।
• बिल्ड क्वालिटी औसत: प्लास्टिक ज्यादा।
• मस्कुलर लुक मिसिंग: मॉडर्न लेकिन कमजोर फील।
• बैलेंस्ड चॉइस, लेकिन परफेक्शन नहीं!
3) होंडा एसपी 125

होंडा के तौर से प्रीमियम कम्यूटर बाइक भावना देने के लिए यह गाड़ी रिफाइंड इंजन के साथ मार्केट में उतारी गई है साथ ही हीरो एक्सट्रीम 125 आर स्पोर्टी लुक और टीवीएस राइडर के टेक्नोलॉजी इनको देखकर एसपी 125 बाइक ने राइडर्स को ज्यादा पीछे झंझट न लगा के सिर्फ रीडिंग अच्छी और बिना झंझट के हो यह लक्ष्य लेकर बाइक बनाई गई है ऐसा प्रतीत होता है
होंडा एसपी 125 इंजन और परफॉर्मेंस
• 123.94cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन। PGM-FI टेक (फ्यूल इंजेक्शन – बेहतर माइलेज + स्मूद पावर)।
• पावर: 10.87 PS @ 7,500 rpm।
• टॉर्क: 10.9 Nm @ 6,000 rpm।
हाईवे पर बटर स्मूथ, सिटी में पेपी!
होंडा एसपी 125 माइलेज
• ARAI क्लेम: 60-65 kmpl।
• रियल-वर्ल्ड (ओनर्स बोलें): 62 kmpl औसत – सिटी हो या गांव, कंसिस्टेंट!
होंडा एसपी 125 के फीचर्स
• साइलेंट स्टार्ट: बिना शोर के इग्निशन ऑन।
• सुपर रिफाइंड इंजन: हाईवे पर स्मूथ जैसे बटर।
• फुल डिजिटल कंसोल: गियर पोजीशन, एवरेज, रियल-टाइम माइलेज।
• रिलायबल और फीचर-रिच, होंडा स्टाइल!
होंडा एसपी 125 प्राइस इन इंडिया
होंडा एसपी 125 की इंडिया में कीमत ₹ 88,750 से ₹ 95, 611 तक यह बाइक इस कीमत में मिलेगी
होंडा एसपी 125 के फायदे
यह बाइक सबसे लाइटवेट सेगमेंट में है जो की हैवी ट्रैफिक में चलने के लिए बेहतरीन है
इस गाड़ी का मेंटेनेंस सबसे कम है
गाड़ी का इंजन सबसे रिफाइंड होने के कारण यह जीरो वाइब्रेशन के साथ शहर में आप चला सकते हो
होंडा एसपी 125 के नुकसान
• स्टाइलिंग: एग्रेसिव कम, बोरिंग लगती है।
• टायर्स: छोटे-पतले, ग्रिप औसत।
• सेफ्टी: कोई ABS नहीं, सिर्फ CBS – कमजोर पॉइंट।
स्मूथ है लेकिन थ्रिल मिसिंग!
4) बजाज पल्सर 125

पल्सर फैमिली की सबसे सस्ती बाइक!
2026 में मॉडर्न लुक्स और नई टेक के साथ धमाल मचा रही।
बजाज पल्सर 125 इंजन और परफॉर्मेंस
• 124.4cc DTS-i इंजन:
• 11.8 PS पावर + 10.8 Nm टॉर्क।
पिकअप शानदार, टॉप स्पीड 95 kmph!
बजाज पल्सर 125 के माइलेज
इस बाइक की माइलेज की बात करें तो ARAi गवर्नमेंट एजेंसी के तौर पर 51.46 से 57kmpl का माइलेज यह देगी
बजाज पल्सर 125 के फीचर्स
• डिजिटल LCD क्लस्टर: ब्लूटूथ से कॉल/SMS अलर्ट्स।
• Halogen हेडलैंप: DRLs + LED टर्न इंडिकेटर्स (2026 अपडेट)।
स्पोर्टी और स्मार्ट!
बजाज पल्सर 125 प्राइस इन इंडिया
बजाज पल्सर 125 शुरुआती कीमत ₹ 79,048 से ₹ 92,046 तक यह बाइक भारतीय बाजार में मिलेगी
बजाज पल्सर 125 फायदे
• मस्कुलर लुक: सेगमेंट का सबसे बड़ा रोड प्रेजेंस।
• हाईवे स्टेबिलिटी: भारी वजन से हाई स्पीड पर रॉक-सॉलिड।
• बैक-लिट गियर शिफ्टर: रात में सुपर कूल।
पल्सर वाला थ्रिल!
बजाज पल्सर 125 के नुकसान
• माइलेज: सिर्फ 50-52 kmpl – सेगमेंट में कम।
• सेफ्टी: ABS नहीं, बस CBS।
थ्रिल है लेकिन फ्यूल गुज्जर!
5) हीरो स्प्लेंडर प्लस एसटिइसी

हीरो स्प्लेंडर प्लस एचटीसी भारत की सबसे आइकॉनिक कम्यूटर बाइक है, जो सबसे ज्यादा फीचर्स देती है। 2026 के लिए हीरो ने इसे स्प्लेंडर प्लस एचटीसी 2.0 के रूप में भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च किया है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस ईसी इंजन और परफॉर्मेंस
• 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन:
• 7.9 bhp @ 8,000 rpm + 8.05 Nm @ 6,000 rpm।
रिलायबल कम्यूटर, स्मूथ राइड!
हीरो स्प्लेंडर प्लस एसटीसी माइलेज
• ARAI: 69-73 kmpl।
• रियल-वर्ल्ड: 60-65 kmpl।
भारत की बेस्ट माइलेज बाइक्स में टॉप!
हीरो स्प्लेंडर प्लस ईटीसी फीचर्स
• semi डिजिटल LCD: ब्लूटूथ + रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर।
• साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ।
• i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप) + इलेक्ट्रिक स्टार्ट।
सिंपल लेकिन स्मार्ट अपग्रेड्स
हीरो स्प्लेंडर प्लस ईटीसी प्राइस इन इंडिया
हीरो स्प्लेंडर प्लस इट्स का प्राइस भारत में ₹ 78000 से ₹ 83000 तक है
हीरो स्प्लेंडर प्लस ईटीसी फायदे
• टॉप माइलेज: पूरे देश में फ्यूल एफिशिएंसी का बादशाह।
• कम मेंटेनेंस: सुपर लाइटवेट, बिगिनर्स के लिए परफेक्ट।
• ग्रामीण फेवरेट: रिलायबल इंजन + शानदार रीसेल वैल्यू।
• लाखों का भरोसा, जायज है भाई!
हीरो स्प्लेंडर प्लस ईटीसी नुकसान
यह बाइक दूसरों बाइक से बराबरी कर तो पावर में इसकी पावर काम है और टॉप स्पीड भी लिमिटेड मात्रा में है जो की 87km/h का है
इस बाइक का डिजाइन भी ज्यादा कोई खास पार्टी लुक जैसा नहीं है और इसके सारे वेरिएंट में ईवीएस का वहां पर नहीं है इसके कारण यह बाइक सेफ्टी के मामले में भी पीछे रहती है
6) होंडा शाइन 125

होंडा शाइन 125 भारत में 125 सीसी के कम्यूटर बाइक से कमेंट में सबसे ज्यादा मशहूर यह होंडा शाइन बाइक है और यह बाइक अपने स्मूथ इंजन रिलायबिलिटी और अच्छे माइलेज के लिए रोजाना शहरों में घूमने के लिए बनी हुई है
होंडा शाइन 125 इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक के इंजन के बारे में बोले तो यह बाइक का इंजन 123.94 सीसी के साथ सिंगल सिलेंडर पीएम फी टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह इंजन 10.6 bhp के पावर के साथ 11nm का टॉर्क पैदा करता है
होंडा शाइन 125 का माइलेज
यह बाइक ARAi गवर्नमेंट एजेंसी के द्वारा लगभग 65 kmpl का माइलेज बताया गया है
रियल वर्ल्ड माइलेज में यह बाइक 55 से 60 kmpl का माइलेज देती है
होंडा शाइन 125 के फीचर्स
होंडा शाइन 125 के फीचर्स में पूरी मात्रा में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें रियल टाइम मैनेजमेंट इंडिकेटर गैर पोजीशन इंडिकेटर डिस्टेंस टू एम्टी डिस्प्ले सर्विस रिमाइंडर एंजॉय से सिग्नल्स डिस्प्ले पर देखते हैं
इसमें साइड स्टैंड इंजन का टॉप का भी ऑप्शन मिलता है
शाइन 125 प्राइस इन इंडिया
इसका बाइक का प्राइस ₹ 84000 से ₹ 89000 तक मिलेगी
शाइन 125 के फायदे
यह गाड़ी अपने होंडा के स्मूथ इंजन के लिए और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती हैं
रोजाना जिंदगी के लिए यह बाइक कंफर्टेबल है और लो मेंटिनेस के साथ यह रहती है
शाइन 125 के नुकसान
शाइन 125 डिजाइन के मामले में सिंपल ही दिखती है ना कोई स्पोर्टी लुक या ना कोई बड़ा मस्कुलर बॉडी सिर्फ साधारण डिजाइन
इस बाइक में डुएल चैनल बेस नहीं होते हैं और गाड़ी का परफॉर्मेंस भी पावरफुल चलाने में नहीं लगता
दूसरे गाड़ी से तुम ना करे तो यह गाड़ी बहुत कम फीचर देती है
7) बजाज पल्सर एनएस 125

बजाज पल्सर एनएस 125 यह बाइक बजाज के बड़े स सीरीज से प्रेरित है और इसको उससे संदर्भ लेकर स्पोर्टी लुक में 125 सीसी सेगमेंट में बनाया गया है
यह बाइक कॉलेज करने वाले स्टूडेंट में बहुत ही मशहूर है
बजाज पल्सर एनएस 125 के इंजन और परफॉर्मेंस
यह बाइक का इंजन 124.45 सीसी के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है जो की 12 ps का पावर और 11nm का टॉक पैदा करता है
बजाज पल्सर एनएस 125 का माइलेज
और इंडियन गवर्नमेंट एजेंसी के माध्यम से इसका माइलेज 46.9 kmpl का होता है
और रियल वर्ल्ड माइलेज चेक करने के बाद इसका माइलेज 45 से 50 kmpl तक वह भी रीडिंग स्टाइल पर आगे पीछे हो सकता है उतना आपको माइलेज मिलेगा
इस बाइक के बारे में एक महत्वपूर्ण यह बात है कि इसका माइलेज भले ही कम्युनिटी बाइक से छोटा हो पर इससे पेमेंट में सबसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देने वाली यही बाइक है
बजाज पल्सर एनएस 125 के फीचर्स
इस बाइक की फीचर की बात करें तो इस बाइक में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एलइडी डीआरएल और एलइडी तैल लाइट भी मिलती
इस बाइक की सेट डिजाइन भी स्प्लिट होती है और इस बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया जाता है
12 लीटर फ्यूल टैंक के साथ मोनोसैक पीछे वाला सस्पेंशन के साथ यह बाइक मार्केट में आती है
बजाज पल्सर एनएस 125 प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की प्राइस की बात करें तो वह लगभग ₹ 92000 से ₹ 98000 तक होगी
बजाज पल्सर एनएस 125 फायदे
इस बाइक के सद्गुण की बात करें तो इसमें स्पोर्टी डिजाइन के साथ पावरफुल इंजन जो की 125 सीसी का है वह इसमें आता है
शहरी भाई इलाकों में चलने के लिए बाइक सबसे ज्यादा कंफर्टेबल और स्टेबिलिटी देती है
बजाज पल्सर एनएस 125 नुकसान
यह बाइक माइलेज में शाइन और स्प्लेंडर से भी बहुत कम है
अरे 125 सीके बैकों से बराबरी में यह बाइक का वजन भी बहुत ज्यादा है और इसके बहुत सारे वेरिएंट में रियल ड्रम ब्रेक ही मिलते हैं
8) हीरो ग्लैमर एक 125

यह बाइक हीरो के द्वारा रोजाना कम्यूटर बाइक को स्टाइलिश बनाने का सोचकर इस बाइक को हीरो नेम रोजाना सिटी ड्राइविंग के लिए बनाया है
यह बाइक स्मूथ इंजन के साथ अच्छा माइलेज भी देती है
हीरो ग्लैमर 125 इंजन और परफॉर्मेंस
यह बाइक का इंजन 124.7 सीसी के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आता है जो की 11.5 ps के साथ पावर और 10.5nm के साथ टॉर्क पैदा करता है
यह बाइक 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है
हीरो ग्लैमर 125 का माईलेज
ARAi गवर्नमेंट एजेंसी के द्वारा इस बाइक को 60 से 65 kmpl तक का माइलेज मिलता है
इस बाइक को रियल वर्ल्ड में 55 kmpl का माइलेज मिलता है
हीरो ग्लैमर 125 फीचर्स
इस बाइक के फीचर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर जैसे फीचर्स आते हैं
इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट , एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाईट और स्टार्ट स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते है
इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसा ऑप्शन भी मिलता है
हीरो ग्लैमर 125 प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की इंडिया में प्राइस की बात करें तो यह ₹ 85,000 से ₹ 92,000 तक बाइक आती है
हीरो ग्लैमर 125 फायदे
यह बाइक अच्छी माइलेज और रोजाना कंफर्टेबल ड्रायविंग के लिए बनी है
यह रिलायबल और कम पैसों में मेंटेनेंस होने वाली बाईक है
हीरो ग्लैमर 125 नुकसान
यह बाइक इस सैगमेंट में आनिवाली 125Cc स्पोर्टस बाइक से कम पॉवरफुल लगती है और इसका डिजाइन भी बड़ा साधारण है
इसमें डुएल चैनल एबीएस नही होता और बाइक ज्यादा स्पीड में हल्की सी वाइब्रेशन करती है
9) बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी

यह बाइक दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल है जो की सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चलती है यह बाइक मेंटेनेंस करने की कास्ट बहुत मात्रा में कम करती है और यह डिजाइन इसलिए किया गया है कि रोजाना चलाने के लिए कम पैसे में ज्यादा बचत करके चलाई जा सके
बजाज फ्रीडम 125 इंजन और परफॉर्मेंस
यह बाइक 125 सीसी में सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है और 9.5 ps की पावर के साथ 9.7 nm का टॉर्क पैदा करती है जो की 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में मिलेगी
बजाज फ्रीडम 125 माइलेज
यह बाइक सीएनजी में 90 से 100 किलोमीटर पर किलोग्राम जो की रियल वर्ल्ड में देखा जा चुका है इतना माइलेज देगी
पेट्रोल वर्जन में यह 53 से 62 kmpl का माइलेज देगी
बजाज फ्रीडम 125 के फीचर्स
यह मोटरसाइकिल दुनिया में पहली मोटरसाइकिल है कि जो दो फ्यूल सिस्टम में ऑफीशियली लॉन्च की गई है सीएनजी और पेट्रोल
इसमें स्विच मिलेगा जो की गाड़ी चलाते वक्त फ्यूल पर आप चेंज कर सकते हो
सेगमेंट में सबसे ज्यादा बड़ी सीट इस बाइक की है और इसमें ब्लूटूथ अनेबल एलसीडी काउंसिल आता है उसके साथ ही यह बाइक फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी देती है
बजाज फ्रीडम 125 के प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की कीमत ₹ 95, 000 से ₹ 1,10,000 तक जा सकती है
बजाज फ्रीडम 125 फायदे
यह बाइक बहुत कम पैसे में चलेगी और ग्राहकों का पैसे के बारे में बचत करेगी
सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट देखकर ग्राहकों को कंफर्ट मिलेगा उसके साथ ही काम एमिशन होने के कारण एनवायरमेंट फ्रेंडली भी यह बाइक होगी
बजाज फ्रीडम 125 नुकसान
यह बाइक नॉर्मल 125 सीसी से ज्यादा वजन में होगी और इसका वजन 150 किलोग्राम है
यह बाइक का एक बड़ा दुष्परिणाम है यह है कि इस बाइक खरीदने के लिए आपको आपके पास के सीएनजी स्टेशन कितने दूर या पास है यह देखकर ही आपको खरीदना चाहिए
10) हीरो एचएफ डीलक्स

यह बाइक भारत में सबसे ज्यादा कम पैसों में और ज्यादा माइलेज देने वाली मुख्य में यह बाइक का भी नाम आता है
इसका डिजाइन ही कंपनी के द्वारा रोजाना ट्रैवल और काम मेंटेनेंस और ज्यादा माइलेज दे इसलिए किया गया है
हीरो एचएफ डीलक्स इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक का इंजन 97.2cc में सिंगल सिलेंडर के साथ एयर कूल फीचर्स के साथ आता है
यह 8.2 ps के पावर के साथ 8.05 nm के टॉर्क बनता है और 4 स्पीड गियर बॉक्स में यह आता है
हीरो एचएफ डीलक्स के माइलेज
बाइक की ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी ने 68 kmpl का माइलेज बताया है
हमने जांच की तो रियल वर्ल्ड में इसका माइलेज 62 से 70 kmpl मिलेगा
हीरो एचएफ डीलक्स फीचर्स
इस बाइक के फीचर्स में i3s आइडियल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम मिलता है और उसके साथ ही इलेक्ट्रिक स्टार्ट और की स्टार्ट का भी ऑप्शन कंपनी के द्वारा मिलेगा
यह इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम में इसकी ब्रेकिंग सिस्टम आती है और इसमें एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं
हीरो एचएफ डीलक्स प्राइस इन इंडिया
इस बाइक का प्राइस ₹ 58000 से चालू हो के ₹ 73000 तक जाता है और इसकी प्राइस वेरिएंट के ऊपर आगे पीछे होगी
हीरो एचएफ डीलक्स फायदे
इस बाइक की सबसे ज्यादा अच्छी बात है कि यह बाइक बहुत ज्यादा माइलेज देती है कम कीमत में मिलती है और मेंटिनेस कॉस्ट भी बहुत ही काम होता है
जो चलने के लिए बहुत ही अच्छी और लाइट वेट है और रोजाना ट्रैवल के लिए भी यह बाइक रिलायबल समझी जाती है
आपको कम पैसे में ज्यादा माइलेज वाली बाइक लेना हो तो यह बाइक आप ले सकते हो
हीरो एचएफ डीलक्स नुकसान
बाकी के 125 सीसी बाइक से बराबरी में इस बाइक की पावर काम है और डिजाइन भी सदर नहीं लगता है
इस बाइक की ब्रेकिंग सिस्टम सिर्फ ड्रम ब्रेक सी मिलते हैं एबीएस इसमें नहीं मिलते और हाई स्पीड रीडिंग के लिए है बाइक बनी ही नहीं है
11) बजाज प्लैटिना 110

बजाज प्लैटिना 11 0 यह बाइक इंडिया में बहुत ज्यादा मशहूर है क्योंकि सबसे ज्यादा माइलेज के साथ चलने के लिए आरामदाई और कम मेंटेनेंस कॉस्ट
यह डिजाइन डिजाइनर इसलिए किया गया है कि रोजाना जिंदगी में लोग ज्यादा माइलेज में लंबे रास्ते ट्रेवल कर सके
बजाज प्लैटिना 110 इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक का इंजन 115. 45 सीसी के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है जो की 8.48 bhp की पावर के साथ 9.81 nm का टॉर्क पैदा करता है
यह 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ मिलेगा
बजाज प्लैटिना 110 की माइलेज
ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के तौर पर इसका माइलेज 70 kmpl दिया गया है
जब हमने रियल वर्ल्ड में स्क्रीन टेस्ट की तो हमें इसका माइलेज 65 से 70 kmpl वह भी डिफरेंट रीडिंग स्टाइल से यह माइलेज मिला
बजाज प्लैटिना 110 के फीचर्स
इसके फीचर में द टाइम रनिंग लाइट जो की एलइडी डीआरएल के नाम से आती है यह आती है और ही डिजिटल फ्यूल गैस और सर्विस रिमाइंडर 20 के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में आता है
नाइट्रॉक्स रियर सस्पेंशन जो की कंफर्टेबल राइट के लिए होता है यह भी इस बाइक में होता है
इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलती है और इसके बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट पर चालू होगी
बजाज प्लैटिना 110 प्राइस इन इंडिया
इसकी प्राइस ₹ 69,000 से चालू हो के ₹ 74,000 तक टॉप एंड वेरिएंट मिलेगा
बजाज प्लैटिना 110 फायदे
यह बाइक सिर्फ हाई माइलेज के नहीं बनी होती है
इसमें आपको लो मेंटिनेस कॉस्ट मैं मिलेगी
यह बाइक कम वजन की होने के कारण चलाने के लिए ग्राहकों को बहुत अच्छा महसूस होगा और आपको कम पैसों में यह बाइक मिलेगी
बजाज प्लैटिना 110 नुकसान
बाकी के 125 सीसी के बाइक्स के बराबरी में इसकी पावर बहुत ही कम लगती है
डिजाइन भी बहुत साधारण है और यह हाई स्पीड में बाइक चलाने के लिए नहीं बनी है
12) टीवीएस स्पोर्ट्स

टीवीएस स्पोर्टस यह बाईक टीवीएस कंपनी के कंपनी के द्वारा बनाई जाती है जो की कम्यूटर बाइक सेगमेंट में यह बाइक आती है
यह बाइक ज्यादा माइलेज कम वजन साधारण डिजाइन और काम मेंटेनेंस इसके लिए मशहूर है
टीवीएस स्पोर्ट्स इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आता है जो की 8.2 ps की पावर के साथ 8.7 nm का टॉर्क पैदा करता है
यह बाइक 4 स्पीड में मैनुअल गियरबॉक्स में आएगी
टीवीएस स्पोर्ट्स माइलेज
ARAI गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के द्वारा इसका माइलेज 70 kmpl बताया गया है
जब हमने रियल वर्ल्ड में इसका माइलेज देखा तो हमें 70 kmpl का मिला
टीवीएस स्पोर्ट्स फीचर्स
इस बाइक में फीचर के तौर पर इलेक्ट्रिक स्टार्ट और की स्टार्ट का ऑप्शन मिलता है
एलॉय व्हील्स जो की ट्यूबलेस टायर के साथ आते हैं लंबी आरामदायक सीट मिलती है
टीवीएस स्पोर्ट्स प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की प्राइस की बात करें तो यह बाइक ₹ 55,500 से शुरू होकर ₹ 57,500 तक मिलेगे
टीवीएस स्पोर्ट्स फायदे
रोज के सिटी ड्राइव केलिए यह बाइक बेहद्रीन होगी
बाइक का वजन कम होने के कारण यह राइडर को चलाने केलिए आसानी होगी
मिडिल क्लॉस लोगो केलिए यह पसंद बाइक होगी जोकि कम पैसों में ज्यादा माइलेज देगी
टीवीएस स्पोर्ट्स नुकसान
इस बाइक की कम पॉवर के साथ साधारण डिजाइन होने के कारण बाइक दिखने में उतनी ख़ास नही लगती
Bike में सेफ्टी का ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया जैसी की बाइक में ब्रेक सिर्फ़ ड्रम ब्रेक्स ही दिए गए है
13) होंडा लीवो

होंडा की यह बाइक 110cc में सबसे विश्वसनीय कम्प्यूटर बाइक सेगमेंट में आती हैं यह बाइक अपने स्मूथ होंडा इंजन और स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छी माइलेज के लिए जानी जाती हैं
यह बाइक खास करके कम्पनी ने रोजाना लोगोको कम पैसों में ज्यादा ट्रैवल करने में आसानी हो इसलिए मार्केट में उतारी गई है
होंडा लीवो इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक इंजन के तौर पे 109.51Cc का सिंगल सिलेंडर , एयर कूल्ड इंजन आता है उसके साथ ही 8.8 ps के पॉवर के साथ 9.3 nm का टॉर्क पैदा करता है
यह बाइक 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स में आती है
होंडा लीवो माइलेज
इस बाइक की ARAI गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के द्वारा रेंज 70 kmpl दि गए हैं
हमने चेक करने के बाद बाइक की रीयल वर्ल्ड माइलेज 60 से 65 kmpl तक थी
होंडा लीवो फिचर्स
इस बाइक मैं फीचर्स के तौर पर इसमें फूली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जिसमें गियर पोजिशन इंडीकेटर और रीयल टाइम माइलेज इंडीकेटर इन जैसे फीचर्स इसमें होगे
साथ ही साइड स्टैंड इंजन कटऑफ जैसा फीचर्स के साथ फ्रंट डिस्क ऑप्शन भी मिलेगा
होंडा लीवो प्राइस इन इंडिया
इस बाइक होंडा लीवो के इंडिया में प्राइस ₹ 83,000 से ₹ 86,000 तक होगे
होंडा लीवो के फायदे
इस बाइक सद्गुण के तौर पर स्मूद और रिलायबल इंजन इसको मिलेगा साथ ही अच्छी फ्यूल एफिशिशी भी मिलेगी
इस बाइक डिजाइन कम्प्यूटर सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश डिजाइन लगती है
होंडा लीवो के नुकसान
बाइक की पॉवर उनके 125Cc बाइक्स से कम ही लगती हैं
इसमें एबीएस सिस्टम नही मिलता
सिर्फ 40 गियर ही इसमें मिलते हैं
14) टीवीएस रेडियन

यह बाइक 110Cc में आती है और यह बाइक ज्यादा माइलेज , आराम और मजबूती इन चीज को देखकर इसको प्रदान दिया गया है
यह बाइक ज्यादा तर इंडिया में रोजाना बाइक से ट्रैवल करने वाले लोगों को देकर बनया गया है
टीवीएस रेडियन इंजन और परफॉर्मेंस
यह बाइक टीवीएस रेडियन 109.7 Cc के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है
जो कि 8.19 ps ke पॉवर के साथ 8.7 nm के टॉर्क के साथ आता है और यह 4स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है
टीवीएस रेडियन माइलेज
ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के द्वारा रेंज 73.6 kmpl की रेंज इसमें मिलती हैं
हमने निकला हुव्हा रियल माईलेज 62 से 70 kmpl बिज़मे होता है
यह कई बाइक ओ में एक बाइक है जोकि हाईएस्ट माइलेज देती है 110Cc बाइक्स सेगमेंट में
टीवीएस रेडियन फिचर्स
इस बाइक में फीचर की बात करें तो इसमें डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एनालॉग इस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी आता है
साथ ही में एलइडी डीआरएल और ऑल गियर एलिट्रिक स्टार्ट जैसा फीचर्स आते हैं
इसमें मजबूत सस्पेंशन जोकि रफ रोड पर साथ देगे इसके साथ ही इसमें एलॉय व्हील और ट्यूबलैस टायर्स भी मिलेगे
टीवीएस रेडियन प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की प्राइस की बात करें तो इसमें ₹55,000 से ₹77,000 तक प्राइस होगी ओ भी वैरिएंट के उपर आगे पिछे जा सकती है
टीवीएस रेडियन फायदे
इस बाइक के सद्गुण में पहिला सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाईक है साथ ही आरामदाई लाभी सीट भी इसमें मिलेगे
तगड़े सेस्पेंशन भी बाइक में है क्युकी गंदे रोड से बाहर निकल के लिए
टीवीएस रेडियन नुकसान
इसमें भी वह अवगुण जो साधारण डिजाइन के साथ बाइक साधारण ही देखती है
उनकी राइवल से तुलना करें तो यह उन राइवल भी कम पॉवर की बाइक इसमें होती है
यह बाइक ज्यादा स्पीड पर चलने केलिए नही बनाई गई हैं
15) हीरो पैशन प्लस

यह हीरो की हीरो पैशन प्लस बाइक उनके 100cc सेगमेंट में प्लास्टिक कम्यूटर बाइक के तौर पर डिजाइन की गई थी इसमें आपको ज्यादा माइलेज साधारण मेंटेनेंस और आरामदायक रोजाना ट्रैवल के लिए यह बाइक उत्तम होगी
ऐसे देखे जाए तो यह बाइक स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स से समांतर ही रखती है पर थोड़ी सी अलग स्टाइलिंग और फीचर में इस बाइक को अलग रूप देता है
हीरो पैशन प्लस इंजन – परफॉर्मेंस
इस बाइक में 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आता है जो की 8.02ps की पावर के साथ 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है
और इसमें फुल स्पीड में मैनुअल गियर बॉक्स मिलेगा
हीरो पैशन प्लस माइलेज
इस बाइक की माइलेज ArAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के तौर से इसका रेंज 70 kmpl बताया गया है
जब हमने उसकी टेस्टिंग की तो रियल वर्ल्ड माइलेज हमको 60 से 65 kmpl का मिला वह भी अलग-अलग रीडिंग वातावरण में और इस बाइक को इसके कारण 100cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा अच्छी फ्यूल बचत करने वाली बाइक मानी जाती है
हीरो पैशन प्लस के फीचर्स
फीचर्स में इस बाइक में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और ही i3s स्टार्ट स्टॉप सिस्टम मिलता है जो की फ्यूल बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है
मोबाइल चार्जिंग पोर्ट , साइड स्टैंड इंडिकेटर , ट्यूबलेस टायर एलॉय व्हील्स मिलते हैं और ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलती है
हीरो पैशन प्लस प्राइस इन इंडिया
हीरो पैशन प्लस का इंडिया में शुरुआती कीमत ₹ 70000 से शुरू होकर ₹ 80,0000 तक जाती है अलग-अलग शहरों के हिसाब से आपको इसी रेंज में थोड़ा आगे पीछे होकर कीमत रहेगी
हीरो पैशन प्लस फायदे
इस बाइक में अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती है
इसमें आपको मेंटिनेस कॉस्ट कब मिलेगा और रोजाना जिंदगी के लिए आरामदायक यह बाइक आपको रहेगी
और इसमें आपको हीरो का रिलायबल इंजन मिलेगा
हीरो पैशन प्लस नुकसान
अवगुण की बात करें तो इसमें आपको 125cc बाइक से बराबरी में काम पावर लगेगी
इसका डिजाइन भी ऐसा कोई खास नहीं है सिंपल साधारण डिजाइन है और ब्रेकिंग सिस्टम में आपको एबीएस और डिस्क ब्रेक नहीं मिलेंगे आपको सिर्फ ड्रम ब्रेक ही मिलेंगे
और हाईवे पर ज्यादा स्पीड में चलने के लिए यह बाइक नहीं बनी है
16) होंडा शाइन 100

होंडा की यह होंडा शाइन 100 यह बाइक 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में आती है और यह बाइक कंपनी के द्वारा रोजाना ट्रैवल ज्यादा माइलेज कम मेंटेनेंस पैसों की बचत मिडिल क्लास लोगों के लिए यह बाइक वरदान साबित होती है
होंडा शाइन 100 इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 98.98 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आता है जो की 7.3sps का पावर और 8.05 इन मीटर का टॉर्क पैदा करता है
इस बाइक का गियर बॉक्स 4 स्पीड मैनुअल इंजन में मिलेगा
हीरो होंडा शाइन 100 माइलेज
इस गाड़ी में ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के तौर पर उसकी रेंज 55 से 65 kmpl की बताई गई है
यह लगभग 9L के आसपास है, exact usable capacity अलग हो सकती है।
होंडा शाइन 100 के फीचर्स
इसमें हमें एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, कंबाइनिंग ब्रेकिंग सिस्टम , इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ ही किक स्टार्ट इन जैसे फीचर्स मिलते हैं
होंडा शाइन 100 प्राइस इन इंडिया
होंडा शाइन 100 की प्राइस भारत में ₹63,000 से लेकर ₹ 69,000 तक रहेगी
होंडा शाइन 100 के फायदे
इस गाड़ी रिलायबल होंडा इंजन के लिए मशहूर है साथ ही अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी रोजाना जिंदगी के लिए लोगों को देती है
कम कीमत में मिलने वाली और मेंटिनेस कॉस्ट भी कम होने के कारण यह बाइक लोगों को लेनी चाहिए
होंडा शाइन 100 के नुकसान
गाड़ी का डिजाइन बहुत ही साधारण लगता है
इसमें एब्स ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलती है
बाकी गाड़ियों से कंपेयर करो सेगमेंट में तो इसकी पावर बहुत ही कम लगती है
17) बजाज सिटी 110 एक्स

बजाज कंपनी की है बाइक बजाज सिटी 110 एक अपने मजबूती बाइक और शहरों में चलने के लिए और ग्रामीण भागों के सड़कों पर चढ़ने के लिए यह बाइक बनी हुई है
यह बाइक ज्यादा माइलेज के लिए मजबूती के लिए और काम मेंटेनेंस में बाइक अच्छी चले इस पर लक्ष्य केंद्रित करके कंपनी है बाइक बनाई है
बजाज सिटी 110 एक्स इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में 115.45 सीसी का इंजन के साथ सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो की 8.6 ps पावर के साथ 9.81 nm का टॉर्क देता है
यह 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स में मिलेगी
बजाज सीटी 110 एक्स की माइलेज
इस बाइक में ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के द्वारा उसकी रेंज 70 kmpl की बताई गई है
जब हमने रियल वर्ल्ड में इसकी टेस्टिंग करके माइलेज निकली तो हमें 60 से 65 kmpl की माइलेज मिली है
बजाज सीटी 110 एक्स फीचर्स
इस बाइक में कांबी ब्रेकिंग सिस्टम मिलती है
इसमें ट्विन पोर्ट एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है साथ ही साइड स्टेट इंजन का टॉप का फीचर भी मिलता है
बड़ी सीट और पीछे पिल्लो के लिए रियल करियर भी मिलता है साथ ही क्रश गार्ड और मेंटल बेली पैन में इसमें फीचर के तौर पर मिलती है
बजाज सीटी 110 एक्स प्राइस इन इंडिया
बजाज सीटी 110 x की कीमत भारत में ₹ 69,000 से सुरु हो के ₹ 71,000 तक होगी
बजाज सीटी 110 एक्स के फायदे
यह बाइक अपने मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के लिए जानी जाती हैं
यह बाइक अच्छा माइलेज के साथ कम पैसों में मेंटेनेंस कॉस्ट करती है
बजाज सीटी 110 एक्स बाइक गंदे रोड और ग्रामीण क्षेत्रों चलाने केलिए आसानी हो इसलिए बनाई गई है
बजाज सीटी 110 एक्स के नुकसान
इस बाइक में आपको साधारण डिजाइन और फीचर्स मिलते हैं
इसमें सिर्फ़ ड्रम ब्रेक्स ही मिलते हैं और कम टॉप स्पीड होती हैं
दूर हाइवे पर चलाने केलिए बाइक नही है
18) हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी

हीरो की बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटी 125 सीसी के कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में आती है
यह बाइक आपको अच्छी पावर अच्छा मात्रा में ज्यादा माइलेज और मॉडर्न फीचर्स आपको इस बाइक में मिलेंगे
यह बाइक 100cc बाइक से बराबरी में मजबूत है और रोजाना के ग्रामीण और शहरी इलाकों में चलने के लिए अच्छी है
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसी इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो की 10.7ps की पावर के साथ 10.6 nm का टॉर्क देता है
बाइक में आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स मिलेगा
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसई माइलेज
ए आर ए आई गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के तौर से
इस बाइक की एजर से 68 से 69 kmpl माइलेज बताई गई है
जब हमने रियल वर्ल्ड में माइलेज चेक किया तो हमें इसका माइलेज 60 से 61 kmpl का मिला
इसमें फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर की मिलती है जो की फुल टैंक करने के बाद 700 से लेकर 800 किलोमीटर तक अच्छी कंडीशन पर रेंज बाइक देगी
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसी फीचर्स
यह बाइक एसटीसी वर्जन में आने के साथ बहुत ही अच्छे-अच्छे फीचर्स इस बाइक में मिलते हैं जैसे कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी , फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , एलइडी हेडलैंप साथ में डीआरएल और यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट , i3s स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी जो की इंजन के पेट्रोल बचाने के लिए काम आती है साथ ही साइड स्टैंड इंजन का टॉप और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन में इस बाइक में मिलता है
इस बाइक के फीचर्स नॉर्मल सुपर स्प्लेंडर से बहुत ही एडवांस्ड है
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसी प्राइस इन इंडिया
यह हीरो सुपर स्प्लेंडर एसटीसी बाइक की कीमत भारत देश में ₹ 82,000 से लेकर ₹ 86,000 तक मिलेगी
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसी फायदे
यह 100cc बाइक सेगमेंट में सबसे अच्छी पावर के साथ आती है
अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल इस बाइक को बहुत ही अच्छा बनाता है
यह शहर और हाईवे पर चलने के लिए आरामदायक बाइक है
हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटीइसी नुकसान
यह बाइक की डिजाइन साधारण लगती है
बाइक के सस्पेंशन में बहुत ही एवरेज किस्म के हैं और हो स्प्लेंडर बाइक से ज्यादा वजन में है
19) टीवीएस स्टार सिटी प्लस

टीवीएस कंपनी की है टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक 110 सीसी के कम्यूटर बाइक सेगमेंट में आती है
यह अच्छी माइलेज स्मूथ रीडिंग और आरामदायक रोजाना की ट्रैवलिंग इसलिए बनाई गई है
टीवीएस स्टार सिटी प्लस इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आता है जो की 8.19 स की पावर के साथ 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है
इस बाइक में 4 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स मिलते हैं
टीवीएस स्टार सिटी प्लस माइलेज
ARAi गवर्नमेंट सर्टिफाइड एजेंसी के द्वारा इस बाइक को 67 kmpl का माइलेज बताया गया है
जब हमने रियल वर्ल्ड में इसकी टेस्टिंग किया तो हमें इसका माइलेज पंचांग से पैसेज किलोमीटर पर लीटर का मिला वह भी ट्रैफिक और रीडिंग स्टाइल बदल को बदलकर हमें यह हासिल हुआ
बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है और एक बार फुल टैंक करने के बाद यह बाइक 600 से 700 किलोमीटर की रेंज प्रोवाइड करती है
टीवीएस स्टार सिटी प्लस के फीचर्स
इस बाइक में gta5 फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है जो की एलइडी हेडलैंप और डीआरएल को साथ में आती है
इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है साथ ही साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट डुएल टोन बॉडी ग्राफिक्स भी इसमें फीचर के तौर पर मिलते हैं
टीवीएस स्टार सिटी प्लस प्राइस इन इंडिया
इस बाइक टीवीएस स्टार सिटी प्लस की कीमत भारत में ₹ 72,000 से शुरू होकर ₹ 75,000 तक रहती है वह भी वेरिएंट के ऊपर कीमत आगे नीचे हो सकती है
टीवीएस स्टार सिटी प्लस के फायदे
इस बाइक के ज्यादा माइलेज के लिए मशहूर है
इसमें स्मूथ इंजन आरामदायक सेट अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसमें मिलती है
इस बाइक का रोजाना मेंटिनेस कॉस्ट भी कम आता है
टीवीएस स्टार सिटी प्लस के नुकसान
यह बाइक ज्यादा पावरफुल नहीं होती है
दूसरे बाइक शो बराबरी कर तो इसकी डिजाइन साधारण ही लगती है
इसमें एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलती और यह बाइक बड़ो हाईवे पर ज्यादा स्पीड में चलने के लायक नहीं है
20) ओला रोडस्टर एक्स

इस लिस्ट में सबसे नीचे 20 नंबर पर यह बाइक आती है और यह सिर्फ अकेली बाइक है कि इलेक्ट्रिक बाइक इस लिस्ट में शामिल हुई
ओला रोडस्टर एक यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के द्वारा बनाई गई है
इस बाइक की डिजाइन ज्यादा परफॉर्मेंस मॉडर्न टेक्नोलॉजी और जीरो पेट्रोल कास्ट को देखकर बनाई गई है
अपने आगे देखे हुए सभी पेट्रोल पर चलती है सिर्फ यही बाइक पेट्रोल के बगैर सिर्फ बैटरी पावर पर चलेगी
ओला रोडस्टर एक्स इंजन और मोटर और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 7 किलो वाट की इलेक्ट्रिक मोटर आती है जो की टॉप स्पीड 105 से 108 ट्रक किलोमीटर पर वर्तक लेकर जाती है
और 3.1 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर पर घंटे यह भाग सकती है
इस बाइक का ट्रांसमिशन ऑटोमेटिक होता है इसमें गैर नहीं आते
ओला रोडस्टर एक्स बैटरी और रेंज ( माइलेज)
इस बाइक में माइलेज ना हो के यह बाइक चार्जिंग के रेंज पर चलती है जितना चार्जिंग करें उतनी रेंज देगी
इस बाइक की रेंज वेरिएंट पर डिपेंड करती है जैसे कि 2.5 किलोवाट हौर की बैटरी 140 किलोमीटर की रेंज देती है यह शुरुआती वेरिएंट में आती है और टॉप एंड वेरिएंट में 4.5 किलोवाट की बैटरी आती है जो की 252 किलोमीटर की रेंज देती है
इसको चार्जिंग करने के लिए 5 से 6 घंटे का टाइम लगता है अब बैटरी 0 से 100 तक पानी के लिए
ओला रोडस्टर एक्स के फीचर्स
इस बाइक में आपको 4.3 इंच का एलसीडी डिजिटल डिसप्ले मिलता है जो की उनके ( मूव ओएस) सॉफ्टवेयर से कनेक्ट होता है
इस बाइक में 3 प्रकार के रीडिंग मोड्स आते हैं इको , नॉर्मल , सपोर्ट
इस बाइक में रिवर्स मोड , यूएसबी चार्जिंग पोर्ट , फ्रेंड डिस्क ब्रेक साथी में सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम में आती है इन जैसे भी तरह से हम बाइक भरी हुई है
ओला रोडस्टर एक्स प्राइस इन इंडिया
इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹ 99,999 से शुरू होकर टॉप वैरियंट ₹ 1.25 लाख में मिलेगा
ओला रोडस्टर एक्स के फायदे
यह बाइक पेट्रोल पर नहीं चलती और चार्जिंग करने के लिए बाइक की कीमत बहुत ही कम आती है
इस बाइक में मॉडर्न डिजिटल फीचर्स मिलते हैं जो की शांति प्रोग्राम रीडिंग के लिए अच्छे होते हैं
यह बाइक पेट्रोल पर न होने के कारण यह बाइक एमिशन नहीं फैलाता और एनवायरमेंट फ्रेंडली बाइक है
ओला रोडस्टर एक्स के नुकसान
यह बाइक इलेक्ट्रिक होने के कारण चार्जिंग करने में समय लेती है
कई कई एरिया में चार्जिंग स्टेशंस बहुत ही सीमित नंबर में मिलेंगे
बैटरी खराब हो गई तो बैटरी की बदलने की कीमत भी बहुत ही ज्यादा आती है
आज ऊपर दिए गए हमें सभी 100cc सेगमेंट की बाइक कौन की कीमत इस बाइक से कम है और यह बाइक उनसे ज्यादा कीमत में आती है
ऊपर दिए गए टॉप 20 बाइक्स जो की उपरोक्त सूची देशभर के तमाम बाइक प्रेमी के लिए और उनकी आवश्यकता देखकर पूरा करने के लिए हमने बनाई है
फिर भी आपको सोच समझ कर इन तमाम बाइक में से देखकर बेस्ट बाइक इन 1 लाख देखकर अपना खुद का विचार का इस्तेमाल करके बाइक खरीदें