Hyundai Venue 5-Star Rating: अब ये ‘टीन का डिब्बा’ नहीं, 31.15 स्कोर ने टाटा की उड़ाई नींद!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी कॉन्पैक्ट SUV की बात होती है तो ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल सुरक्षा को लेकर आता है टाटा नेक्शन और महिंद्रा XUV 3×0 जैसी कारों ने इस सेगमेंट में सुरक्षा के कड़े मानक स्थापित किए थे लेकिन अब दक्षिण कोराई कोरिया दिग्गज हुंडई(Hyundai) ने खेल पूरी तरह बदल दिया है हुंडई वेन्यू (Hyundai venue) ने Hyundai Venue 5-Star Rating Bharat NCAP  हासिल कर ली है।

यह केवल एक रेटिंग नहीं है बल्कि Hyundai के उसे वादे की जीत है जिसमें उन्होंने भारतीय सड़कों के लिए ‘सुरक्षित कार्य’ बनाने की बात कही थी। इस लेख में Hyundai Venue 5-Star Rating hindi हम venue के क्रैश टेस्ट स्कोर इसकी मजबूती और उन 65 प्लस सुरक्षा फीचर्स का गहराई से विश्लेषण करेंगे जिन्होंने इस भारत की सबसे सुरक्षित SUV के लिस्ट में ला खड़ा किया है।

Table of Contents

आधिकारिक फैसला : Hyundai Venue की 5 स्टार भारत NCAP रेटिंग का महत्व

Hyundai Venue 5-Star Rating
सावधान! Hyundai Venue खरीदने की गलती न करें, जब तक देख न लें ये 5-Star BNCAP सच!

 

मार्च 2026 में जारी किए गए Bharat NCAP के ताजा नतीजे ने भारतीय कार प्रेमियों को चौंका दिया है। Hyundai venue, जिसे पहले सुरक्षित के मामले में अपने प्रतिद्वंदियों से थोड़ा पीछे माना जाता था अब गर्व से 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग्स के साथ खड़ी है या फैसला हुंडई के ‘safety for all’ विजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

2026 के ताजा नतीजे और स्कोरकार्ड

भारत NCAP ने venue के सभी मौजूदा वेरिएंट्स का परीक्षण किया इस टेस्ट में venue ने Adult Occupant Protection (AOP) में 31.15/32 और Child Occupant Protection में 44.46/49 का शानदार स्कोर किया है। यह स्कोर दर्शाता है की गाड़ी का स्ट्रक्चर न केवल बाहरी झटकों को झेलने में सक्षम है बल्कि अंदर बैठे यात्रियों को भी न्यूनतम चोट पहुंचाने देता है।

हुंडई की बदलती छवि फीचर से सुरक्षा तक का सफर

एक समय था जब हुंडई को केवल फीचर रिच कर जैसे सनरूफ और बड़ी टच स्क्रीन के लिए जाना जाता था अक्सर लोग इसकी मजबूती पर सवाल उठाते थे लेकिन पिछले 2 वर्षों में हुंडई ने अपनी रणनीति बदली है।

•k1 प्लेटफार्म का सुदृदीकरण : venue का उन्नत k1 प्लेटफार्म पर बनाया गया है जिसमें अल्ट्रा हाई स्ट्रैंथ स्टील(UHSS) का भारी मात्रा में उपयोग किया गया है

•मानकीकरण (Standardization) : हुंडई पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने पूरे लाइनअप में 6 एयरबैग को स्टैंडर्ड बेस मॉडल से ही कर दिया है।

• BNCAP के प्रति प्रतिबद्धता : ग्लोबल NCAP के बजाय भारत के अपने Bharat NCAP प्रोटोकॉल के तहत टेस्ट करवा कर Hyundai ने यह साबित किया है कि उनके कार्य भारतीय सड़क स्थितियां और दुर्घटनाओं के प्रकारों के लिए तैयार है यह 5 स्टार रेटिंग उन कार खरीदारों के लिए एक निर्णायक मोड़ है जो पहले venue के लुक्स और फीचर को तो पसंद करते थे लेकिन सुरक्षा को लेकर थोड़े संशय में थे अब venue ने केवल स्मार्ट है बल्कि एक ‘लोहे का मजबूत किला’ भी साबित हुई है।

Hyundai Venue 5-Star Rating
सावधान! Hyundai Venue खरीदने की गलती न करें, जब तक देख न लें ये 5-Star BNCAP सच!

 

Adult Occupant Protection (AOP) : फ्रंटल और साइड इंपैक्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

जब हम किसी कर की सुरक्षा की बात करते हैं तो सबसे पहले यह देखा जाता है कि दुर्घटना की स्थिति में ड्राइवर और बगल में बैठे यात्रियों कितने सुरक्षित है Hyundai Venue 5-Star Rating के परीक्षणों में Hyundai venue ने Adult Occupant Protection (AOP) श्रेणी में 32 में से 31.15 का अभूतपूर्व स्कोर प्राप्त किया है। यह स्कोर इस सेगमेंट की किसी भी कार के लिए एक बेंचमार्क है।

फ्रंटल और साइड इंपैक्ट का विश्लेषण

फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट : 64 किलोमीटर पर घंटा की रफ्तार से किए गए फ्रंटल टेस्ट में वेन्यू का प्रदर्शन बेहतरीन रहा ड्राइवर और यात्री के सर और गर्दन के अच्छा रेटिंग मिली जिसका मतलब यह है कि गंभीर चोट की संभावना के बराबर है।

सीनियर और पैरों की सुरक्षा : अक्सर क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के सीन और घुटनों पर दबाव देखा जाता है वेन्यू में ड्राइवर के सीने की सुरक्षा को एजुकेट और पैरों की सुरक्षा को बोर्ड रेटिंग दी गई है डैशबोर्ड के पीछे की संरचना को इस तरह डिजाइन किया गया है की टक्कर के समय हुआ यात्रियों के पैरों में ना घुसे।

साइड इंपैक्ट और पाल टेस्ट : साइड इंपैक्ट टेस्ट में venue ने 16 में से 16 पूरे अंक हासिल किए । साइड कर्टन एयरबैग ने सर और पेट के हिस्से की पूरी तरह सुरक्षित रखा, जो इस साइड से होने वाली टक्करों में एक अभेद्य किला बनता है।

Child Occupant Protection (COP) : क्या यह परिवार के लिए बेस्ट कंपैक्ट SUV है?

एक पारिवारिक SUV के रूप में venue की असली परीक्षा बच्चों की सुरक्षा में थी यहां भी venue निराश नहीं किया और 49 में से 44.46 का शानदार स्कोर हासिल करके 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की।

1.5 और 3 साल के बच्चों की सुरक्षा का डेटा

क्रैश टेस्ट के दौरान कर की पिछली सीट पर दो डमी (एक1.5 साल का और एक 3 साल का बच्चा) रखे गए थे :

•3 साल का डमी : इसे फॉरवर्ड फेसिंग सीट पर बिटाया गया था। टक्कर के समय बच्चों के सिर की आगे की गति को सीमित करने में venue पूरी तरह सफल रही जिसने गर्दन पर झटका कम लगा

•1.5 साल का डमी : इस रियरवर्ड फेसिंग सुरक्षा सीट पर रखा गया था टेस्ट के दौरान डमी पूरी तरह सुरक्षित रही और उसे किसी भी तरह के गंभीर प्रभाव से बचाया गया।

ISOFIX माउंट्स और सुरक्षा की गारंटी

Hyundai venue के स्कोर में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज ने बड़ी भूमिका निभाई है। यह फीचर अब venue के स्टैंडर्ड मॉडल में भी उपलब्ध है। ISOFIX माउंट्स चाइल्ड सीट को सीधे कार के चेसिस से जोड़ देते हैं, जिससे दुर्घटना के समय सीट अपनी जगह से नहीं हिलती।

इसके अलावा, venue में पीछे की सीट पर 3 पॉइंट सीट बेल्ट और सभी यात्राओं के लिए हेडरेस्ट दिए गए हैं, जो बच्चों के साथ यात्रा करते समय माता-पिता को मानसिक शांति प्रदान करते हैं।

Hyundai Venue 5-Star Rating
सावधान! Hyundai Venue खरीदने की गलती न करें, जब तक देख न लें ये 5-Star BNCAP सच!

 

Venue के सुरक्षा फीचर्स : 6 स्टैंडर्ड एयरबैग से लेकर Level 2 ADAS तक

Hyundai Venue 5-Star Rating केवल इसकी लोहे की चादर की मजबूती से नहीं आई है, बल्कि इसमें मौजूद 65+ आधुनिक सुरक्षा फीचर्स का भी बड़ा हाथ है। हुंडई ने अभी सुरक्षा को लग्जरी नहीं बल्कि ज़रूरत बना दिया है।

 6 एयरबैग अब हर किसी के लिए स्टैंडर्ड

venue  सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें 6 एयरबैग फ्रंट साइड और कर्टन बेस मॉडल से ही स्टैंडर्ड मिलते हैं इसका मतलब यह है कि आप चाहे सबसे सस्ता मॉडल खरीदे या सबसे महंगा आपकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है।

एक्टिव सेफ्टी फीचर्स : दुर्घटना होने से पहले ही बचाव

वेन्यू में कई ऐसे फीचर्स है जो दुर्घटना को रोकने में मदद करते हैं :

•Electronics stability contro (ESC)l : अगर आप तेज रफ्तार में अचानक गाड़ी मोड़ते हैं तो इसक इंजन की पावर और ब्रिक्स को कंट्रोल करके की गाड़ी को फिसलने से या पलटने से बचाता है

•Hill assist control (HAC) : पहाड़ों याद डिलन पर गाड़ी को रोक कर फिर से चलाते समय यह फीचर गाड़ी को पीछे लुढ़कने से रोकता है।

•Vehicle stability management (VSM) : यह फीचर खराब सड़कों या गली सतह पर गाड़ी के स्टेरिंग और टायरों के बीच ताजमहल बनाए रखना है।

Level 2 ADAS : एक डिजिटल बॉडीगार्ड

Venue के टॉप वैरियंट में अब level 2 ADAS मिलता है
Forward collision warning : अगर सामने कोई गाड़ी या इंसान अचानक आ जाए तो यह ड्राइवर को अलर्ट करता है और जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक लगा देता है।

Lane keep Assist : अगर गाड़ी बिना इंडिकेटर दिए अपनी लेंस से बाहर जाती है तो यह स्टेरिंग को हल्का सा घूमर गाड़ी को सही लेने में वापस ले आता है।

High Beam Assist : रात में समान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट देखकर यह खुद हेडलाइट को लोबिन पर कर देता है ताकि सामने वाले को परेशानी ना हो।

Hyundai Venue 5-Star Rating
सावधान! Hyundai Venue खरीदने की गलती न करें, जब तक देख न लें ये 5-Star BNCAP सच!

 

BNCAP बनाम global NCAP : पुराने टेस्ट और 2026 के रेटिंग में क्या अंतर है?

इंटरनेट पर सर्च करते समय कई लोग कंफ्यूज हो गए होंगे क्योंकि उन्होंने venue की पुरानी 4 स्टार रेटिंग दिखाई गई होगी लेकिन 2026 की Bharat NCAP रेटिंग उसे बिल्कुल अलग और बेहतर है। आईए समझते हैं क्यों:

प्लेटफार्म में सुधार

2019-20 के पुराने मॉडल की तुलना में 2026 की venue को Hyundai के सुधरे हुए k1 प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसमें हाई स्ट्रैंथ स्टील का अनुपात बढ़ाया गया है जिससे टक्कर के समय केबिन कम से कम पिचकता है। पुराने टेस्ट के समय भारत में सुरक्षा मानक इतने सख्त नहीं थे।

सख्त टेस्टिंग प्रोटोकॉल
Bharat NCAP के 2026 के नियम ग्लोबल NCAP के नवीनतम नियमों के बराबर है। पुराने टेस्ट में केवल फ्रंटल क्रश देखा जाता था, लेकिन BNCAP में साइड इंपैक्ट , पोल टेस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल की मौजूदगी अनिवार्य है venue ने इन सभी कठिन परीक्षाओं को पास करके 5 स्टार हासिल किया है।

‘मेड इन इंडिया’ बनाम ‘ग्लोबल’

अक्सर लोग सोचते हैं कि भारत में बनी कारें कमजोरी होती है। लेकिन venue के इस टेस्ट ने साबित कर दिया है कि भारतीय सड़कों के लिए तैयार किया गया मॉडल वैश्विक मानको से भी बेहतर हो सकता है। जहां पुराने मॉडल में ADAS और 6 एयरबैग की कमी थी वही 2026 का भारतीय मॉडल इन सभी से लैस है

अंतिम निष्कर्ष : क्या सुरक्षा के मामले में venue अपनी प्रतिद्वंदियों( Nexon,XUV 3xo) से बेहतर है?

जब बात Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO की आती है तो इन दोनों कारो में लंबे समय तक भारतीय बाजार में मजबूती के पर्याय के रूप में राज किया है। लेकिन Hyundai venue की 2026 की 5 स्टार रेटिंग में अब इस मुकाबले को बराबरी पर लाख खड़ा किया है अब सवाल नहीं है कि कौन सुरक्षित है बल्कि यह है कि कौन सी कर आपको बेहतर पैकेज दे रही है।

Venue बनाम प्रतिद्वंदी एक संक्षिप्त तुलना

TATA Nexon बनाम venue : Nexon अपनी भारी बिल्ड क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है लेकिन venue का नया k1 प्लेटफार्म और लेवल 2 ADAS तकनीक इसे एक तकनीकी बढ़त देते हैं। जहां Nexon पैसिव सेफ्टी(मजबूती) में माहिर है वही venue एक्टिव सेफ्टी(दुर्घटना रोकने की तकनीक) में भी शानदार है।

Mahindra XUV 3XO बनाम Venue : महिंद्रा की कारे हमेशा चौड़ी और मजबूत रही है लेकिन venue का 6 एयर बैग स्टैंडर्ड वाला फैसला और Hyundai का व्यापार सर्विस नेटवर्क इसे एक अधिक भरोसमंद विकल्प बनाता है।

क्या ग्राहकों को अब बिना डरे venue खरीदनी चाहिए?

बिल्कुल यदि आप पहले केवल इस वजह से Hyundai venue नहीं खरीद रहे थे कि इसकी सुरक्षा रेटिंग स्पष्ट नहीं थी तो अब आपके पास पीछे हटने का कोई कारण नहीं है। Bharat NCAP के 5 स्टार स्कोर ने इसकी मजबूती पर लगी हर शंका को मिटा दिया है यह कर अब उन परिवारों के लिए एक सुरक्षित कवच है जो शहर की ड्राइविंग के साथ हाईवे ट्रिप पर भी जाते हैं

अंतिम फैसला : यदि आप एक ऐसी कंपैक्ट SUV चाहते हैं जो न केवल देखने में आधुनिक हो और फीचर से भारी हो बल्कि क्रैश टेस्ट में भी खड़ी उतरी हो तो Hyundai venue 2026 आपके लिए एक बिना सोच लिया जाने वाला फैसला है अब आप स्टाइल के साथ-साथ सुरक्षा से भी समझौता के बिना अपने मनपसंद का घर ला सकते हैं।

 FAQs 

Hyundai venue की भारत NCAP रेटिंग क्या है?

Hyundai venue को भारत NCAP (BNCAP) 2026 क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड दोनों श्रेणियों में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

क्या Hyundai venue में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं?

हाँ, अब Hyundai venue के बेस मॉडल (E Variant) से लेकर टॉप मॉडल तक सभी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं।

क्या Hyundai venue tata nexon से ज्यादा सुरक्षित है?

दोनों कारों को 5-स्टार रेटिंग मिली है। nexon अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है, जबकि venue ने नए BNCAP टेस्ट में आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और ADAS के साथ खुद को साबित किया है।

venue में कौन से ADAS फीचर्स मिलते हैं?

venue Level 2 ADAS मिलता है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।


Leave a Comment