Next-Generation Hyundai Bayon से उठा पर्दा! क्रेटा वाले फीचर्स और Fronx को टक्कर देने आ रही है यह SUV

भारतीय बाजार में ह्युंदई कार कंपनी हमेशा अपने मध्यम वर्ग के ग्राहक के लिए हमेशा खड़ा रहा है उन्होंने venue और creata जैसे वाहन भारतीय बाजार में पेश करके मध्य वर्गियों को वाहन चलाने का मौका दिया है।‌ इसी पैरों पर पैर रखकर वह अपनी नई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल मॉडल Next-Generation Hyundai Bayon को भारत में लॉन्च करने जा रही है ग्लोबल मार्केट में धूम मचाने के बाद इस क्रॉस-ओवर एसयूवी का भारत आना कंपनी के लिए और ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी बात है।

वर्तमान में यह भारतीय ऑटो जगत में जबरदस्त चर्चा का विषय बनि हुई है क्योंकि इसका कारण इसका बदला हुआ बड़ा साइज। नया दमदार 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्ट टर्बोचार्ज्ड इंजन और पहले से ही कई अधिक प्रीमियम और बोल्ड लुक के साथ यह भारतीय बाजार में हुंडई पेश करेगी यह गाड़ी में सिर्फ हुंडई के पोर्टफोलियो को नया विस्तार देगी बल्कि कम बजट में भारतीय ग्राहकों को आधुनिक कार देने का कंपनी का प्रयत्न रहेगा।

Next-Generation Hyundai Bayon
Next-Generation Hyundai Bayon : भारत में इस दिन होगी लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

 

डिजाइन और एक्सटीरियर

इस Next-Generation Hyundai Bayon का एक्सटीरियर डिजाइन पुराने इंटरनेशनल मॉडल से बहुत अलग और आधुनिक है। पुरानी मॉडल छोटी हैचबैक जैसे लगती थी पर अब नया मॉडल पूरी तरह से मस्कुलर और एसयूवी जैसा लगेगा और इसके लबाई भी 4 मीटर से ज्यादा ही भारत देश के लिए होने वाली है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्फीले रास्ते पर टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल का स्पाई शॉट लीक हुआ है और इसमें सब पता चलता है की गाड़ी का साइज पहले से बड़ा, चौड़ा और मस्कुलर किया गया है।

डिजाइन में फ्रंट प्रोफाइल में यह कार हुंडई के आधुनिक डिजाइन पर बनेगी और इसका फ्रंट पहले से ज्यादा ऊंचा और एग्रेसिव देखने को मिलेगा। फ्रंट में यह गाड़ी लोकप्रिय स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप देगी। साथ ही कार बोनेट के ठीक नीचे एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली कनेक्ट थीम एलइडी डीआरएल पट्टी दी गई है जो रात के समय आधुनिक और आक्रामक लुक देगा।

साइड प्रोफाइल से बात करें तो पहले से ज्यादा बड़ी ऊंची और आकर्षक दिखने वाली है इसमें स्पोर्टी डायमंड कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दर्शकों के ध्यान खींचेगा

रियर में एरो शेप्ड टेल लाइट दिए गए हैं जो लोग अपनी कार में ज्यादा स्पोर्टी और रेसिंग विरासत लुक पसंद करते हैं उनके लिए हुंडई इसका एक विशेष N-Line वेरिएंट भी लॉन्च करेगा।

Next-Generation Hyundai Bayon
Next-Generation Hyundai Bayon : भारत में इस दिन होगी लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

 

डाइमेंशन: अब 4-मीटर से होगी बड़ी

हुंडई के आधिकारिक प्रोडक्शन प्लान और एक्सक्लूसिव अपडेट्स के मुताबिक भारत आने वाली है कार पारंपरिक सब 4 मीटर में नहीं आएगी कंपनी का यह दावा होगा कि यह कार 4 मीटर से ज्यादा की लंबाई के साथ भारत में स्थित हुंडई वेन्यू और हुंडई क्रेटा के बीच के खाली अंतर को भरने के लिए यह एसयूवी लॉन्च की जाएगी।

लंबाई

इस नए जेनरेशन कार की लंबाई लगभग 4.18 मीटर होने वाली है। भारतीय टैक्स नियम उनके तहत 4 मीटर से बड़ी कारों पर अधिक टैक्स ड्यूटी लगती है लेकिन हुंडई ने ग्राहकों को ज्यादा केबिन स्पेस और प्रीमियम फील देने के लिए यह फैसला बरकरार रखने वाली है।

व्हीलबेस

कार की लंबाई बढ़ाने के कारण इसका फायदा व्हीलबेस को भी मिला है। अब लंबे व्हीलबेस होने के कारण अंदरूनी केबिन और रियर सीट बैठने वाली यात्रियों को बेहतरीन लेगरूम और नीरूम मिलेगा।

चौड़ाई और ऊंचाई

अब बॉक्सी लुक में यह एसयूवी आने के कारण इसकी ऊंचाई और चौड़ाई पहले से ज्यादा बड़ी दिखने वाली है और यह कार ग्राहकों को अच्छी रोड प्रजेंस देने की संभावना है।

बूट स्पेस

अब साइज बड़ी होने के कारण इसका बूट स्पेस में भी पहले मॉडल से ज्यादा स्पेस मिलेगा जो होगा लगभग 411 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलेगा।

Next-Generation Hyundai Bayon
Next-Generation Hyundai Bayon : भारत में इस दिन होगी लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

 

इंटीरियर और केबिन फीचर्स

हुंडई हमेशा से इंटीरियर केबिन के प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है इसे इतिहास को बरकरार रखते हुए वे इस मॉडल में डुअल स्क्रीन डिस्प्ले सेटअप देंगे जिसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन लगी होगी जो एक स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करेगी और दूसरी टच स्क्रीन इंर्पोटेंनमेंट सिस्टम का काम करेगी।

इस वाहन में स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलेगी जो की वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करेंगे साथ ही फ्रंट केबिन के लिए हुए वेंटीलेटड फ्रंट सीट्स दी जाएगी जो लोगों को फीचर्स बहुत पसंद आने वाला है।

भारतीय ग्राहकों को सनरूफ बहुत पसंद है इसकी जरूरत भारत में नहीं है पर पसंद होने के कारण हुंडई इस वाहन में भी सनरूफ देने वाली है और इसके साथ ही और आधुनिक फीचर्स जैसे कि वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पेड़ , चारों तरफ सी टाइप फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स और कप होल्डर इन जैसे पिक्चर्स मिलेंगे।

इंजन, पावर और गियरबॉक्स विकल्प

हुंडई इस Next-Generation Hyundai Bayon मैं कौन से इंजन मिलेंगे यह आधिकारिक पुष्टि हम नहीं करते पर हमारा सूत्रों के अनुसार हुंडई मुख्यतः 2 पेट्रोल इंजन ऑप्शन देंगे जिसमें 1.2 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन होगा और दूसरा 1.0 लीटर टर्बो पैट्रोल जो अभी मार्केट में है। साथ ही में हुंडई नेचरली एस्पायरेटेड इंजन और सीएनजी ऑप्शन भी देने की संभावना नकार नहीं सकते।

Next-Generation Hyundai Bayon
Next-Generation Hyundai Bayon : भारत में इस दिन होगी लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

 

सेफ्टी फीचर्स

आज के समय में भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देते हैं। इसी को हुंडई ने ध्यान में रखकर जो नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई बयान को एडवांस सुरक्षा फीचर से लैस किया है।

इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम होगा जो ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग , लेन कीप एसिस्ट , एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल , ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे।

इसमें 360 डिग्री कैमरा और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे अभी के लिए इतना ही बता सकते हैं लांच होने के बाद आपको विस्तार में फीचर्स के बारे में पूरा लेख मिलेगा।

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

यदि आपको यह Next-Generation Hyundai Bayon को खरीदने का प्लान बना रहे हो तो आपको यह पता होना चाहिए कि भारतीय बाजार में आने के लिए हुंडई इस प्रीमियम एसयूवी २०२६ के अंत में या फिर मार्च २०२७ इसके बीच भारतीय शोरूम में दस्तक देगी।

क्योंकि यह कार आकर में 4 सब मीटर से ज्यादा है इसकी वजह से इस पर टैक्स ड्यूटी भी ज्यादा लगेगी इन सब मुद्दों को एकत्रित किया तो इसका कीमत वेन्यू से अधिक और क्रेटा के बेस मॉडल के बराबर होने की संभावना है हमारे मुताबिक इसकी संभावित एक शोरूम कीमत ₹10 लाख से शुरू होकर ₹15 लाख तक जा सकती है।

मुकाबला: किससे होगी टक्कर?

इस वाहन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी फ्रॉक्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर होंगे जो कूपे स्टाइल एसयूवी में आते हैं। यह दोनों का इस समय भारतीय ग्राहकों के बीच अपने स्पोर्टी लुक और बेहतरीन माइलेज के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।

अपने 4 मीटर से बड़े साइज और ₹10 से ₹15 लाख के बजट के बीच में यह Tata Nexon और Mahindra xuv3x0 और खुद की hyundai venue  के टॉप वेरिएंट्स को भी टक्कर देगी।

Next-Generation Hyundai Bayon
Next-Generation Hyundai Bayon : भारत में इस दिन होगी लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

 

निष्कर्ष

कुल मिलाकर हुंडई की यह Next-Generation Hyundai Bayon भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई के लिए बहुत बड़ा अवसर प्रदान करेगी जो इनको अपने पिछले कई सालों में खोए हुए मार्केट परसेंटेज को बढ़ाने को और बिक्री के नंबर को पहले से ज्यादा उच्च लेकर जाने के लिए यह प्रयत्नशील होगा।

यदि आपका बजट ₹10 लाख से ₹15 लाख के बीच में कार लेने का है। तो आप रुकिए क्योंकि यह एसयूवी मार्केट में अभी चल रहे हैं मारुति फ्रॉक और टाटा नेक्सॉन जैसे गाड़ियों से ज्यादा फीचर्स , सुविधा और रोड प्रजेंस आपको देगा।

Leave a Comment