Ather एनर्जी ब्रांड ने ऑफीशियली 7 जनवरी 2026 को उनका ” इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल ” फीचर उनके ATHER 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए औ र Ather 450X में OTA अपडेट द एयर अपडेट इसमें लॉन्च किया है
यह फीचर जो असल में अगस्त 2025 में हाई-एंड एथर 450 एपेक्स में पेश किया गया था, अब नई 450X यूनिट्स के लिए स्टैंडर्ड है और इसे लगभग 44,000 मौजूदा मालिकों तक बढ़ाया जा रहा है, जिन्होंने 1 जनवरी, 2025 के बाद अपने स्कूटर खरीदे थे

Ather 450X इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल फीचर इसके बारे में आपको जानना चाहिए :
• यह इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल फीचर (अथर कम्युनिटी डे) पर अगस्त 2025 में अपेक्स450 इस E-स्कूटर पर पहली बार दिया गया था
• जो पारंपरिक क्रूज कंट्रोल सिस्टम जो की डिजाइन किए थे सिर्फ सीधे हाईवे स्पीड के लिए वैसा यह अथर का infinity cruise control फीचर नहीं है
• यह फीचर ATHER के इंजीनियरिंग टीम ने भारतीय शहरी राइडिंग परस्थिति को जांच कर देख कर बनाया है जिधर स्कूटर हर वक्त 30kmh के स्पीड से कम हो और ज्यादा घनी लोकसंख्या आबादी शहरों में और कच्ची रास्तों पर और स्पीड कम ज्यादा हो सकने की शकयता हो उधर यह यह इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल फीचर काम आएगा
• लगातार एक्टिवेशन: अगर आप ब्रेक लगाते हैं या स्पीड बढ़ाते हैं, तब भी सिस्टम एक्टिव रहता है डिस्एंगेज होने के बजाय, मैनुअल इनपुट छोड़ने के बाद यह अपने आप नई स्पीड के हिसाब से रीकैलिब्रेट हो जाता है, जिससे बार-बार री-एंगेज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती
• स्पीड रेंज: यह 10 kmph जितनी कम स्पीड से लेकर 90 kmph तक की स्पीड पर काम करता है, जिससे यह धीमे शहर के ट्रैफिक में भी काम का है
इस अथर के इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल फीचर में तीन इंटीग्रेटेड मोड भी आते हैं जो मोड नीचे दिए गए प्रमाणित
तीन इंटीग्रेटेड मोड
• सिटीक्रूज़: भीड़भाड़ में स्मूथ चलने के लिए अलग-अलग ट्रैफिक स्पीड के हिसाब से एडजस्ट होता है
• हिल कंट्रोल: पावर डिलीवरी को एडजस्ट करके और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग (मैजिक ब्रेकिंग एल्गोरिदम के ज़रिए) का इस्तेमाल करके चढ़ाई और ढलान पर एक जैसी स्पीड बनाए रखता है
• क्रॉल कंट्रोल: स्कूटर के ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम की मदद से ऊबड़-खाबड़ या असमान सड़कों पर कम स्पीड में राइडिंग के लिए स्टेबिलिटी देता है

ATHER energy कंपनी का इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ हेतु क्या हो सकता है
• इनफिनिट क्रूज़ का लागू होना एथर की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह अपने स्कूटर को लगातार बेहतर होने वाले प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रही है
• जिसमें सॉफ्टवेयर अपडेट समय के साथ गाड़ी की क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं
• इस फीचर को 450 प्लेटफॉर्म पर ओवरऑल राइडिंग अनुभव के हिस्से के तौर पर मल्टीमोड ट्रैक्शन कंट्रोल और मैजिक ट्विस्ट के साथ जोड़ा जा रहा है
यह अथर 450x अभी के टाइम पर उसकी शुरुआती कीमत ₹1,47,998 (एक्स शोरूम) बेंगलुरु है
इंफिनिटी क्रूज कंट्रोल की पात्रता और उपलब्धता
• मॉडल: सभी नए 450X और 450 Apex मॉडल में स्टैंडर्ड
• OTA अपडेट: ज़रूरी हार्डवेयर वाले मौजूदा 450X मॉडल (2025 मॉडल ईयर और उसके बाद के) के लिए उपलब्ध है
• एक्टिवेशन: एलिजिबल राइडर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के लिए अपने स्कूटर के डैशबोर्ड पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इंस्टॉल होने के बाद, इसे हैंडलबार के दाहिनी ओर एक डेडिकेटेड स्विच से चालू या बंद किया जा सकता है
(FAQ)
Ather 450X में OTA अपडेट क्या है?
Ather 450x पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट को कैसे इंस्टॉल करें?
स्कूटर के डैशबोर्ड पर ‘Menu’ आइकन पर टैप करें।
‘General’ टैब में जाएं और ‘Software Version’ पर क्लिक करें.
यहां आपको ‘Update Now’ या ‘Schedule for Later’ (डिफ़ॉल्ट समय रात 3 AM) का विकल्प मिलेगा.
इंस्टॉलेशन शुरू करने के लिए सुनिश्चित करें कि बैटरी 45% से ज्यादा चार्ज है और चाबी (key) बंद है
क्या Ather 450X में OTA अपडेट के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
कंपनी के अनुसार, Ather 450X के लिए OTA अपडेट्स आमतौर पर मुफ्त (free of charge) होते हैं। हालांकि, कुछ एडवांस स्मार्ट फीचर्स के लिए ‘Pro Pack’ या एक्टिव ‘Ather Connect’ सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है।
Ather 450X के नवीनतम अपडेट में कौन से नए फीचर्स मिलते हैं?
हालिया अपडेट्स (जैसे AtherStack 6 और 7) के माध्यम से कई शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं:
Infinite Cruise: शहर के ट्रैफिक में भी क्रूज कंट्रोल का अनुभव।
Google Vector Maps: 3D पर्सपेक्टिव और लाइव ट्रैफिक के साथ बेहतर नेविगेशन।
WhatsApp on Dash: राइड के दौरान डैशबोर्ड पर ही मैसेज देखना।
SmartEco Mode: रेंज और परफॉर्मेंस के बीच सही बैलेंस बनाने वाला मोड।
AutoHold: ढलान पर स्कूटर को बिना ब्रेक लगाए स्थिर रखना।
अगर OTA अपडेट फेल हो जाए तो क्या करें?
यदि अपडेट के दौरान स्क्रीन हैंग हो जाए या अपडेट फेल हो जाए, तो आप ‘Hard Reboot’ कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेक और पावर बटन को कुछ सेकंड के लिए एक साथ दबाकर रखें। यदि समस्या बनी रहती है, तो नजदीकी Ather Service Center से संपर्क करें।
क्या बिना इंटरनेट के OTA अपडेट संभव है?
नहीं, अपडेट फाइल डाउनलोड करने के लिए आपके स्कूटर का इंटरनेट से जुड़ा होना जरूरी है। Ather 450X
में इन-बिल्ट 4G LTE कनेक्टिविटी होती है, जो ऑटोमैटिकली डाउनलोड प्रोसेस शुरू कर देती है।
अपडेट इंस्टॉल होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगता है। इस दौरान स्कूटर को स्थिर (stationary) रखना जरूरी है।
Simple One Gen 2 : इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया बेंचमार्क और 400km रेंज
Ather Energy Price Hike Alert: 1 जनवरी 2026 से महंगे होंगे स्कूटर
Good information 👍
cheak our other post
thakyou