पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक खामोश लेकिन भेज शक्तिशाली बदलाव आया है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने भारतीय ग्राहकों के Ather 450X Range इलेक्ट्रिक स्कूटर(EVs) की ओर तेजी से मोडा है। आज गली-मोहल्ले में साइलेंट स्कूटर का दिखाना आम बात हो गई है, और इस इलेक्ट्रिक क्रांति का नेतृत्व करने वाली कुछ चुनिंदा ब्रांड में Ather Energy का नाम सबसे ऊपर आता है।
बैंगलोर स्थित इस स्टार्टअप में जब अपना Ather 450X मॉडल लॉन्च किया तो इसने न केवल तकनीक बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी नए मानक स्थापित किया। अपनी शार्प डिजाइन, टच स्क्रीन डैशबोर्ड और रॉकेट जैसी रफ्तार के कारण यह युवाओं और शहर में चलने वाले राइडर्स की पहली पसंद बन गया है।
हालांकि किसी भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने से पहले हर ग्राहक के मन में एक सबसे बड़ा सवाल होता है। इसकी रेंज कितनी है? अक्सर कंपनी के दावे और सड़क की असलियत में फर्क होता है। जिससे खरीदार भ्रमित हो जाते हैं इस लेख का मुख्य उद्देश्य Ather 450X Range से जुड़े हर भ्रम को दूर करना है। हम गहराई से जानेंगे की सर्टिफाइड रेंज और ‘TrueRange’ में क्या अंतर है और असल जिंदगी में यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर आपको कितनी दूर तक ले जा सकता है।

Ather 450X के वेरिएंट्स और उनकी रेंज
Ather Energy ने भारतीय ग्राहकों की अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए Ather 450X को मुख्य रूप से रूप से दो बैट्री पैक वैरियेंस में पेश किया है इन दोनों वेरिएंट्स की रेंज और परफॉर्मेंस में काफी अंतर है
• 2.9kwh बैटरी वेरिएंट
यह वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी रोजमर्रा कि शहर में ड्राइविंग कम है। इसकी (IDC) इंडियन ड्राइव साइकिल सर्टिफाइड रेंज लगभग 111 किलोमीटर है हालांकि। जब आप इसे वास्तविक ट्रैफिक और सड़कों पर चलते हैं तो इसकी वास्तविक रेंज(true range) लगभग 90 किलोमीटर के आसपास रहती है।
• 3.7kwh बैटरी वेरिएंट
यह अथर का फ्लैगशिप वेरिएंट है। जो लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बनाया गया है। इसकी सर्टिफाइड (IDC) रेंज 150 किलोमीटर तक जाती है। लेकिन अगर हम वास्तविक सड़क स्थितियों की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज करने पर आपको लगभग 110 किलोमीटर की रेंज आसानी से दे देता है।
IDC Range vs TrueRange : दोनों में क्या अंतर है?
अक्षर ग्राहक इस बात से भ्रमित हो जाते हैं कि कंपनियां 150 किलोमीटर बोलती है। लेकिन स्कूटर 110 किलोमीटर ही क्यों चलता है। IDC Range लैब की आदर्श से स्थितियों में मापी जाती है। जहां हवा का दबाव, सड़क की ढलान और राइडर का वजन नियंत्रित होता है। इसके विपरीत ‘TrueRange’ वही दूरी है जो स्कूटर असली भारतीय सड़कों , ट्रैफिक और सामान्य वजन के साथ तय करता है।
Ather ‘TrueRange’ क्या है?
जब आप Ather 450X का डैशबोर्ड देखते हैं तो वह आपके ‘TrueRange’ शब्द बार-बार दिखाई देता है। एथेर एनर्जी का दावा है कि वह अपने ग्राहकों को अंधेरे में नहीं रखना चाहते ‘TrueRange’ आधार का एक खास एल्गोरिथम है जो आपको आपके पिछले राइडिंग स्टाइल , बैटरी के तापमान और वर्तमान मोड़ के आधार पर यह बताता है कि स्कूटर असलियत में कितनी दूर चलेगा।
ज्यादातर कंपनियां केवल अपनी सर्टिफाइड रेंज का प्रचार करती है लेकिन एथर ने सच्ची रेंज बताने की परंपरा शुरू की है
ईको मोड में माइंस का विश्लेषण:
अगर आप अधिकतम रेंज चाहते हैं तो इको मोड़ आपके सबसे अच्छा दोस्त है। 3.7kwh वाले मॉडल में इको मोड़ पर चलने पर आपको 110 किलोमीटर की ‘TrueRange’ मिलती है। इस मोड में स्कूटर के टॉप स्पीड और एक्सीलरेशन को थोड़ा सीमित कर दिया जाता है। ताकि बैटरी की बचत हो सके यह मोड उन लोगों के लिए सबसे सटीक है जो ऑफिस जाने या शहर के भीतर काम निपटाने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं चाहिए।

राइडिंग मोड्स और रेंज पर उनका प्रभाव
Ather 450X केवल एक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है, बल्कि यह एक तकनीक का एक बेहतरीन नमूना है जो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से चलने की आजादी देता है। इसमें दिए गए अलग-अलग राइडिंग मोड सीधे तौर पर इसकी Ather 450X Range को प्रभावित करते हैं लिए। आईए समझते हैं पावर और रेंज का यह गणित:
Smart Eco mode : यह मोड उन लोगों के लिए है जो रेंज और थोड़ी रफ्तार दोनों चाहते हैं। यह अथर का सबसे इंटेलिजेंट मोड है। जो आपकी राइटिंग स्टाइल के हिसाब से पावर को एडजस्ट करता है इसमें आपको ‘TrueRange’ का सबसे सटीक अनुभव मिलता है।
Eco mode : अगर आपकी मंजिल दूर है और बैटरी कम तो Eco mode आपका सबसे बड़ा सहारा है इस मोड में स्कूटर की टॉप स्पीड और एक्सीलरेशन को सीमित कर दिया जाता है। ताकि बैटरी की हर एक बूंद का सही इस्तेमाल हो सके इसमें आपको 110 किलोमीटर तक ही अधिकतम रेंज मिल सकती है।
Ride and sport mode : Ride mode शहर के सामान्य ट्रैफिक के लिए बना है जहां आपको 90-95 किलोमीटर की रेंज मिलती है। वही sport mode उन राइडर के लिए है जिन्हें थ्रोटल घूमते ही तुरंत रेस्पॉन्स चाहिए इसमें Range थोड़ी घटकर 80 से 85 किलोमीटर तक आ जाती है
Warp mode : यह अथर का सबसे मशहूर और पावरफुल मोड है। इसमें स्कूटर अपनी पूरी ताकत लगा देता है लेकिन याद रखें ‘जितनी ज्यादा रफ्तार उतनी कम रेंज’ और मोड में लगातार चलने पर रेंज घटकर 65-70 किलोमीटर तक रह सकती है क्योंकि मोटर बैटरी से बहुत तेजी से पावर खींचती है

वे कारक जो अथर की रेंज को प्रभावित करते हैं
अक्सर राइडर्स शिकायत करते हैं कि उन्हें कंपनी द्वारा बताई गई Ather 450X रेंज नहीं मिल रही है। इसका कारण केवल बैटरी नहीं बल्कि कुछ भारी कारक भी होते हैं जो रेंज को 10% से 20% तक कम कर सकते हैं:
सवारी का वजन : जब आप अकेले स्कूटर चलाते हैं तो मीटर पर कम दबाव पड़ता है लेकिन पीछे किसी सवारी के बैठने से कुल वजन बढ़ जाता है जिससे मोटर को चलाने के लिए बैटरी से अधिक करंट खींचना पड़ता है इससे रेंज लगभग 10 से 15 किलोमीटर कम हो सकती है।
टायर का दबाव : इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सही टायर प्रेशर बहुत जरूरी है यदि टायर में हवा कम है तो सड़क पर घर्षण बढ़ जाता है जिससे मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और रेंज तेजी से गिरती है।
रीडिंग का तरीका : यदि आप बार-बार अचानक ब्रेक लगाते हैं और फिर तेजी से एक्सीलरेशन देते हैं तो बैटरी बहुत जल्दी ड्रेन होती है एक स्थिर गति बनाए रखने से रेंज में सुधार होता है
रास्ता और ढलान : समतल सड़क के मुकाबले चढ़ाई वाला रास्ता या फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बैटरी की खबत दुगनी हो जाती है। इसके विपरीत, धलान पर उतरते समय अथर की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग बैटरी को थोड़ा चार्ज भी करती है।
चार्जिंग और बैटरी तकनीक
एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की उपयोगिता उसके चार्जिंग सुविधा और बैटरी की मजबूती पर निर्भर करती है Ather 450X Range को बताएं रखने के लिए एथर ने चार्जिंग के दो मुख्य विकल्प दिए गए हैं।
होम चार्जिंग : एथर के साथ आने वाला पोर्टेबल चार्जर या ‘Ather Dot’ घर पर चार्जिंग को बेहद आसान बनाता है। 2.9kwh वेरिएंट को फुल चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 36 मिनट लगते हैं। जबकि बड़े 3.7kwh वेरिएंट को लगभग 5 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। यह रात भर चार्जिंग के लिए सबसे सुरक्षित और किफायती तरीका है।
Ather Grid फास्ट चार्जिंग : यदि आप रास्ते में है और बैटरी कम हो गई है तो ‘Ather Grid’’ आपका रक्षक है। यह भारत के सबसे बड़े फास्ट चार्जिंग नेटवर्क में से एक है या आप मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में 15 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकते हैं जो शहर की भाग दौड़ में बहुत काम आती है।
बैटरी की लाइफ और वारंटी : एथर की बैटरी ip67 है जिसका मतलब है की धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है। भरोसे को और मजबूत करने के लिए कंपनी 5 साल या 60,000 किलोमीटर की ‘एथर बैटरी प्रोटेक्ट’ वारंटी देती है। यह सुनिश्चित करता है कि 5 साल बाद भी आपकी बैटरी अपनी क्षमता का कम से कम 70% बरकरार रखेगी।

Ather 450X बनाम प्रतिद्वंदी
जब हम Ather 450X Range की तुलना बाजार के अंदर जैसे Ola S1 PRO और TVS iQube से करते हैं तो एक दिलचस्प अंतर सामने आता है ओला s1 प्रो की सर्टिफाइड रेंज 195 किलोमीटर अथर से अधिक हो सकती है लेकिन अथर की खासियत जिसकी ‘TrueRange’ की सटीकता है।
जहां ओला में रेंज का अनुमान कभी-कभी ट्रैफिक के हिसाब से तेजी से बदलता है वही एथर का डैशबोर्ड आपको जो रेंज दिखता है वही वह काफी भरोसेमंद होती है। दूसरी और TVS iQube फैमिली स्कूटर के रूप में लगभग 100 से 110 किलोमीटर की स्थिर रेंज देता है लगभग एथर 450X उन राइडर्स के लिए बेहतर है जो रेंज के साथ-साथ स्पोर्टी परफॉर्मेंस और सटीक डाटा की तलाश में है।
एथर की रेंज बढ़ाने के प्रो टिप्स
अपनी Ather 450X Range को बेहतर बनाने का सबसे स्मार्ट तरीका रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल है। जब भी आप ढलान पर या ट्रैफिक सिग्नल आने वाला हो तो थ्रोटल को उल्टी दिशा में घुमाइए। इससे मोटर एक जनरेटर की तरह काम करती है और रुकते समय पैदा होने वाली ऊर्जा को वापस बैटरी में भेज कर उसे थोड़ा चार्ज कर देती है जिससे आपको 5% अतिरिक्त रेंज मिल सकती है।
निष्कर्ष
Ather 450X उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सटीकता और भरोसेमंद तकनीक चाहते हैं। यदि आपके दैनिक यात्रा 80 से 90 किलोमीटर के भीतर है, तो यह बाजार का सबसे शानदार स्कूटर है। हालांकि अंतरराज्यीय या बहुत लंबी दूरी की यात्राओं के लिए अभी भी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियां हैं। लेकिन शहर के भीतर यह पेट्रोल स्कूटर का एक किफायती और पावरफुल विकल्प साबित होता है।
FAQs
Ather 450X की 3.7kWh मॉडल की असली रेंज कितनी है?
इसकी ‘TrueRange’ लगभग 110 किमी है (Eco Mode में)।
क्या फास्ट चार्जिंग से बैटरी लाइफ कम होती है?
नहीं, एथर का इंटेलिजेंट BMS (Battery Management System) इसे सुरक्षित रखता है।
Ather 450X को फुल चार्ज करने में कितना खर्च आता है?
औसतन 3-4 यूनिट बिजली (लगभग ₹20-30)।
क्या पहाड़ों पर एथर की रेंज कम हो जाती है?
हाँ, चढ़ाई पर मोटर को अधिक पावर चाहिए होती है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है