हुंडई इंडिया ऑफीशियली कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में आगमन करने की घोषणा की हुई है और यह हुंडई इंडिया उनकी खुद की टैक्सी केंद्रित हैचबैक और सेडान कैटिगरी की कार लॉन्च करने वाले हैं
हुंडई इंडिया कंपनी ने फ्लीट ऑपरेटर का भलाई देखते हुए उनको अच्छा लगे जैसे फीचर्स और डिजाइन बनाई गई है एक फीचर में से सीएनजी कंपनी के द्वारा लगाकर मिलने की भी घोषणा इसमें की गई है
कंपनी के द्वारा एक्सटेंडर वारंटी , गाडी की कीमत में जितना कम कर सकते हो उतना कम करने की कंपनी द्वारा कोशिश की गई है जिसे लोगों को और फ्लीट ऑपरेटर को फायदा मिल सके और अपना खोया हुआ वर्चस्व दोबारा इसे कमर्शियल सेगमेंट में ला सके
ह्युंडई प्राइम टैक्सी रेंज
2008 के बाद हुंडई कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में 2025 में फिर से दोबारा एंट्री करने की घोषणा की है और इस बार यह कंपनी अपने दो टैक्सी मॉडल के साथ आने वाले हैं
और इसमें प्राइम नेम प्लेट के साथ वह लॉन्च होंगे और इसमें प्राइम एचबी(HB) और प्राइम एसडी (SD) नामक कार होगी और इसमें प्राइम (HB) का मतलब हैचबैक और प्राइम (SD) का मतलब सेडान प्राइम और
इसमें हैचबैक prime (HB) grand i10 NIOS और सेडान prime (SD) aura पर आधारित हैं
और यह दोनो कार टैक्सी और फ्लीट ऑपरेशन की लिए बने है

फिचर्स
फीचर्स की बात करें ह्युंडई के दोनो प्राइम मॉडल बेहतरीन और सुविधा साली फीचर के साथ है
फीचर्स जो प्राइम (HB और प्राइम (एसडी) देगे :
• ६ एअर बैग
• कंपनी द्वारा लगाया हुआ सीएनजी
• स्पीड लिमिट फंक्शन ८०(km/h)
• ३ साल की वारंटी
• ४ पावर विंडो
• रियर AC वेंट्स
• ड्राईवर सीट हाइट एडजस्ट
• स्पीकर्स और स्टियरिंग पर लगे ऑडियो कन्ट्रोल
• पॉवर एडजेस्टेबल ORVMs
• रियर डिफॉगर
• सेन्ट्रल लॉकिंग
• रियर पार्किंग सेंसर
• USB type-C फास्ट चार्जिंग फ्रंट पैसेंजर्स
• फुटवेल लाइटिंग
ऑप्शनल एसेसरीज
ऑप्शनल एसेसरीज की बात करें तो हुंडई बहुत तरह की ऑप्शनल एसेसरीज भी देता है कमर्शियल वापर करने केलिए
इसमें में शामिल है 9 इंच टच स्क्रीन इंफिनिटीमेंट सिस्टम वह भी वायरस एंड्रॉयड ऑडियो और एप्पल कारप्ले के साथ और रीयर कैमरा और 3 साल की वारंटी
फ्लीट ऑपरेटर को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस मिलता है और ४ पैनिक बटंस भी मिलते हैं जो की सेफ्टी को बढ़ाने की कोशिश करता है
इंजन
इंजन की बात करें तो दोनों प्राइम मॉडल में kappa का 1.2 लीटर का 4- सिलेंडर इंजन वह भी पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन के साथ मिलता है
यह इंजन पहले से सिद्ध और विश्वनीय माना जाता है
सीएनजी ऑप्शन में फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो प्राइम SD में 28.40kg और प्राइम HB में 27.32 KM/h की एफिशिएंसी प्राप्त होती है और यह ARAI सर्टिफिकेशन के मुताबिक एफिशिएंसी है
कीमत
कीमत की बात करें तो यह प्राइम HB के लिए 5.99 लाख रुपए और प्राइमरी SD के लिए 6.89 लाख रुपए को मिलेगी
यह मॉडल का बुकिंग ओपन हो चुका है पूरे देश भर में हुंडई डीलरशिप में जाकर आप ₹5000 का टोकन भर के यह प्राइम मॉडल आप बुकिंग कर सकते हो
वित्तीय विकल्प (finance option)
अपने कमर्शियल प्रपोज़िशन को और मज़बूत करने के लिए, हुंडई एक खास डिज़ाइन की गई एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है जो चौथे और पांचवें साल या 1.8 लाख किलोमीटर तक कवर करती है। कंपनी का दावा है कि प्रति किलोमीटर का खर्च लगभग 47 पैसे है, जिससे फ्लीट मालिकों को लंबे समय के खर्चों को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी
और वित्तीय विकल्प की बात करें तो हुंडई इंडिया 72 महिने तक पैसे भरने की ऑफर देता है
प्रतिद्वंदी (rival)
और प्रतिद्वंदी की बात करें तो हुंडई इंडिया की मुख्यतः दो ही प्रतिद्वंदी इस कमर्शियल कारों में रहेगी जो की मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स है
इसमें मारुति सुजुकी की tour रेंज लाइनअप आता है जिसमें मुख्ता कंपीटीटर्स
•मारुति अल्टो tour H1
• Maruti dzire tour जोकि अब (tour S) इस नाम से जाना जाता है
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल में
•टाटा Tigor
• पिछले साल लॉन्च हुए टाटा पंच दो सीएनजी वेरिएंट में भी अवेलेबल है वह मुख्यतः रहेगी
कलर विकल्प
कलर विकल्प की बात करें तो इसमें
• white
• silver
• Black
यह विकल्प आते हैं
Hyundai की बड़ी वापसी: ICC के साथ 2 साल की साझेदारी 2 अरब दर्शकों तक पहुंचने का लक्ष्य
भारत में Ducati XDiavel V4 की लॉन्चिंग: ₹30.89 लाख से शुरू, जानिए क्यों है खास