स्कोडा ऑटो इंडिया ने उनका ऑफिशियल पूरे देश भर के लिए ओनरशिप प्रोग्राम 5 जनवरी 2026 को स्कोडा सुपर केयर नाम से लांच किया है
स्कोडा सुपर केयर प्रोग्राम गाड़ी खरीदने के बाद जो भी कस्टमर को फायदे करना हो फायदे देना हो पूरे प्रोडक्ट रेंज में यह इस स्कोडा सुपर केयर प्रोग्राम के तहत स्कोडा तो इंडिया कस्टमर के लिए गाड़ी बिकने के बाद उन्हें सारे फायदे दिए जाएं यह इसका मुख्य एजेंडा होगा

Skoda super care ownership program
यह स्कोडा ऑटो ऑफिशियल इंडिया ने उनकी ओनरशिप प्रोग्राम स्कोडा सुपर केयर के तहत नीचे दिए गए प्रोग्राम शामिल है
• 4-साल/100,000 km स्टैंडर्ड वारंटी : असली पार्ट्स का इस्तेमाल करके मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स को कवर करेगी
• 4-साल रोडसाइड असिस्टेंस (RSA): चार साल तक ब्रेकडाउन, फ्लैट टायर और दूसरी इमरजेंसी के लिए 24×7 पूरे भारत में सपोर्ट देगी
• 4 लेबर-फ्री सर्विस: इसमें 1,000 km और 7,500 km पर दो नई शुरू की गई स्कोडा चेक-इन सर्विस, साथ ही 15,000 km और 30,000 km पर पीरियोडिक मेंटेनेंस शामिल है
अतिरिक्त ओनरशिप डिटेल्स (2026)
स्कोडा ऑटो ऑफिशियल ने उनका स्कोडा सुपर केयर ओनरशिप प्रोग्राम के साथ कई और एडिशनल ओनरशिप डिटेल्स भी दिए हैं और वह डीटेल्स नीचे दिए गए प्रमाने
• सर्विस नेटवर्क: यह प्रोग्राम 183 शहरों में 325 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स द्वारा सपोर्टेड है
• एक्सटेंडेड वारंटी: ग्राहक चाहें तो अपनी कवरेज को 6वें साल या 150,000 km तक बढ़ा सकते हैं
• ट्रांसपेरेंसी फीचर्स: इस पहल में सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर, रियल-टाइम अपडेट के लिए सर्विस CAM, और आइटमवाइज़ बिलिंग जैसे डिजिटल टूल्स शामिल हैं
• ट्रांसफरेबिलिटी: मेंटेनेंस प्लान और वारंटी रीसेल के दौरान नए मालिकों को ट्रांसफर किए जा सकते हैं जिससे गाड़ी की लॉन्ग-टर्म वैल्यू बनी रहती है
पारदर्शिक स्कोडा सर्विस अनुभव
स्कोडा ऑटो ऑफिशल ने उनका प्रोग्राम स्कोडा सुपर केयर के तहत इसमें स्कोडा सुपर केयर में सर्विस प्रोसेस में सुधार , आसान बुकिंग , आइटमवाइज़ बिलिंग , तेज़ टर्नअराउंड टाइम और रियल-टाइम स्टेटस अपडेट भी शामिल हैं
ताकि हर ग्राहक को एक स्मूथ और ट्रांसपेरेंट अनुभव मिल सके सपोर्ट स्कोडा के सर्विस सेंटर नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्कोडा कॉल सेंटर के ज़रिए उपलब्ध होगा
ऑफिशियल स्कोडा तो इंडिया के और से बयान
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “आज हमने शोरूम से आगे बढ़कर अपने कस्टमर्स को सपोर्ट करने के तरीके में एक अहम कदम बढ़ाया है। ओनरशिप का मतलब है कॉन्फिडेंस, क्लैरिटी और वैल्यू, हर बार जब कोई कस्टमर अपनी कार चलाता है, सर्विस सेंटर जाता है या उसे सपोर्ट की ज़रूरत होती है।
स्कोडा सुपर केयर के साथ, हम चार साल के लिए बेस्ट-इन-क्लास वारंटी कवरेज और रोडसाइड असिस्टेंस दे रहे हैं, साथ ही चार फ्री सर्विस भी, जिसमें 1,000 और 7,500 km पर स्कोडा चेक-इन सर्विस शामिल हैं।
इससे कस्टमर्स को स्कोडा सर्विस के साथ जल्दी जुड़ने का मौका मिलता है, साथ ही किफायती और अनुमानित सर्विस कॉस्ट, ओनरशिप के पूरे सफर में मज़बूत सपोर्ट और मन की शांति मिलती है जिसके वे हकदार हैं। यह एक आसान वादा है, लेकिन बहुत पावरफुल है
स्कोडा ऑटो ऑफिशियल ने यह स्कोडा सुपर केयर ओनरशिप प्रोग्राम मार्केट में लाने के साथ उनका यह गोल होगा कि
• वह कस्टमर और सर्विस सेंटर में दूरियां कम करें
• कस्टमर और कंपनी का विश्वास बहुत लंबे कल के लिए बना रहे
• कस्टमर और कंपनी में क्लियर कम्युनिकेशन हो और कस्टमर को गाड़ी बिकने के बाद कोई परेशानी हो तो उसमें कंपनी का आधार मिले
स्कोडा ऑटो इंडिया का 2025 में गाड़ियों की बिक्री
स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2025 के अंत तक अपने अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 1 साल में गाड़ी बिक्री करने का रिकॉर्ड हासिल किया और उन्होंने 72665 यूनिट्स बिक्री किया और यह बिक्री का रिकॉर्ड सालदर्शन वृद्धि में 107% की हुई