सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया Pvt Ltd उन्होंने कैलेंडर ईयर 2026 के पहले महीने में उनकी इलेक्ट्रिक ई स्कूटर मार्केट में उनकी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है और इसका नाम e-ACCESS रखा गया है और इस एक्सेस की बात करें तो यह हमें पहली बार 2025 में भारत मोबिलिटी एक्सपो को जो कि दिल्ली एनसीआर में हुई थी इसमें इस स्कूटर को रिवील किया गया था और यह स्कूटर हमें 1.88 लाख एक्स शोरूम दिल्ली इस कीमत में मिलेगा
और इस कदम के साथ सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में इंडियन मार्केट के साथ प्रस्थान किया है
बुकिंग अभी के टाइम पर चालू है आप सुजुकी के ऑथराइज्ड डीलरशिप में जाकर और ऑनलाइन वेबसाइट पर या इ-कॉमर्स फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी वेबसाइट पर आप बुकिंग कर सकते हो और उसकी डिलीवरी उसके बाद कम ही दिनों में होगी

लूक एंड डिज़ाइन
Suzuki e-ACCESS लॉन्च हुई है 9 जनवरी 2026 में और इसकी डिजाइन की बात करें तो इसके डिजाइन बहुत बड़ी मात्रा में उनके पेट्रोल मॉडल से उठाई गई है और इसको मॉडर्न बनाकर और स्पोर्टी रेट्रो एसथेटिक लुक देकर शहरी वातावरण में घुल मिल जाए ऐसा इसका डिजाइन बनाया गया है
एक्सटीरियर डिजाइन और स्टायलिंग
• फ्रंट प्रोफाइल : स्कूटर डक बिल नामक पक्षी के जैसे आगे से दिखती हैं इसमें आगे से रैक्टेंगुलर एलइडी हेडलैंप के साथ उसके पूरे लेंथ के वर्टिकल एलईडी दर्स जो उसको मॉडर्न ने लुक देने का काम करते हैं
• रीयर प्रोफाइल : रियल क्षेत्र में U-shaped एलइडी तैल लाइट्स सुजुकी की सिग्नेचर रेयर प्रोफाइल है
• बॉडी वर्क : इसका ओवरऑल लुक नीचा और लंबा है, जिसमें अंडरबोन चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्मूथ, मिनिमलिस्टिक साइड पैनल हैं जिन पर उभरे हुए 3D “e-Access” एम्ब्लेम लगे हैं
• व्हील्स : इसमें व्हील्स की बात करें तो 12 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील्स धोनी दोनों साइड पर मिलते हैं और इस डायमंड कट अराइवल्स के बदौलत स्कूटी प्रीमियम लुक देने का काम करती है
डिजिटल इंटरफ़ेस
• TFT डिस्प्ले: इसमें 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और बैटरी स्टेटस के लिए राइड कनेक्ट को सपोर्ट करता है
• कंट्रोल्स: डैशबोर्ड में तीन राइडिंग मोड (इको, राइड A, राइड B) और एक रिवर्स मोड के लिए एक डेडिकेटेड मोड स्विच शामिल है
फिचर्स
Suzuki e-ACCESS इलेक्ट्रिक स्कूटर इसमें फीचर्स
95 किलोमीटर बताई हुई रेंज , 3 रीडिंग मोड्स , ऑल एलइडी लाइटिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी और कलर में टीएफटी डिस्पले और यह डिजाइन की है यह स्कूटर शहरी लोगों को केंद्रित रखकर बनाई है
मुख्य फीचर्स
• सुजुकी ड्राइव मोड : सुजुकी ड्राई मोड में तीन रीडिंग मोड्स आते हैं एक राइटर राइट बी और इस मोड़ के द्वारा राइडर्स को अपना परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देखने में मदद मिलती है
• कनेक्टिविटी और डिस्पले : यह स्कूटर मल्टीइनफॉरमेशन कलर टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले के साथ बनाई गई है और यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी , ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फीचर्स
जो की टर्न बाय टर्न नेविगेशन , कॉल एसएमएस अलर्ट्स , लो बैटरी नोटिफिकेशन दिए गए हैं
• बिना चाबी के इग्निशन सिस्टम: एक स्मार्ट रिमोट फ़ोब कीलेस ऑपरेशन को इनेबल करता है, जिससे राइडर बिना चाबी का इस्तेमाल किए मोटर चालू कर सकता है और कम्पार्टमेंट्स को एक्सेस कर सकता है। एक “आंसर-बैक” फ़ंक्शन भीड़ वाली पार्किंग में स्कूटर को ढूंढने में मदद करता है
• चार्जिंग और बैटरी: इसमें 3.07 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का इस्तेमाल होता है
जो अपनी लंबी लाइफ और भरोसेमंद होने के लिए जानी जाती है। यह स्टैंडर्ड होम चार्जिंग (फुल चार्ज के लिए लगभग 6.5 घंटे) और DC फ़ास्ट चार्जिंग (फुल चार्ज के लिए लगभग 2 घंटे 12 मिनट) दोनों को सपोर्ट करती है
• प्रैक्टिकैलिटी और स्टोरेज:
Suzuki e-ACCESS में सीट के नीचे काफ़ी स्टोरेज है जिसे हेलमेट या दूसरी चीज़ों को रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, एक फ्रंट यूटिलिटी पॉकेट और दो यूटिलिटी हुक हैं
• सेफ़्टी और सुविधा: फीचर्स में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्रैफिक में स्थिर रुकने के लिए रियर ब्रेक लॉक, साइड स्टैंड और सेंटर स्टैंड, एक टिप-ओवर सेंसर जो स्कूटर गिरने पर पावर काट देता है, और एक रिवर्स असिस्ट मोड शामिल हैं

Suzuki e-ACCESS बैट्री पैक
Suzuki e-ACCESS में 3.072 KWh (लिथियम आईरन फास्फेट) LEP नाम का बैट्री पैक इस्तेमाल किया जाता है
बैटरी स्पेसिफिकेशन्स
बैटरी पैक को ड्यूरेबिलिटी और सेफ्टी के लिए डिज़ाइन किया गया है, सुजुकी ने खास तौर पर NMC बैटरी जैसे दूसरे टाइप की तुलना में इसकी लंबी साइकिल लाइफ और भरोसेमंद होने के कारण LFP टेक्नोलॉजी को चुना है
• टाइप: लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP)
• कैपेसिटी: 3.072 kWh (जो 51.2 V पर 60 Ah है)
• वोल्टेज: 51.2 V
• पोर्टेबिलिटी: यह एक फिक्स्ड बैटरी है और इसे हटाया या बदला नहीं जा सकता
• सेफ्टी: बैटरी और ड्राइवट्रेन कंपोनेंट्स का कड़े टेस्ट किए गए हैं, जिसमें पानी में डुबोना, थर्मल स्ट्रेस और ड्रॉप टेस्ट शामिल हैं
• वारंटी: सुजुकी बैटरी और मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव सिस्टम पर 7 साल की वारंटी देती है
चार्जिंग
e-ACCESS स्टैंडर्ड होम चार्जिंग (ऑफ-बोर्ड पोर्टेबल चार्जर के साथ, जो गाड़ी के साथ आता है) और DC फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है
पोर्टेबल चार्जर (AC200-240V)
• 0-80% चार्ज होने में समय 4 घंटे और 30 मिनट
• 0-100% चार्ज होने में समय 6 घंटे और 42 मिनट
फास्ट चार्जर (DC)
• 0-80% चार्ज होने में समय 1 घंटा और 12 मिनट
• 0-100% चार्ज होने में समय 2 घंटे और 12 मिनट
ये टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स सुजुकी e-Access बैटरी पैक की कैपेसिटी, चार्जिंग टाइम और फिक्स्ड नेचर के बारे में बताते हैं
आयाम और वज़न
कार्ब वजन = 122kg
डाइमेंशन
• कुल लंबाई: 1,880 mm
• कुल चौड़ाई: 715 mm
• कुल ऊंचाई: 1,140 mm
• व्हीलबेस: 1,305 mm
• ग्राउंड क्लीयरेंस: 160 mm
• सीट की ऊंचाई (सैडल हाइट): 765 mm
• सीट की लंबाई: 842 mm
• अंदर सेट स्टोरेज = 17liters
Colour option (कलर विकल्प)
Suzuki e-ACCESS चार ड्युअल-टोन मॅट आणि पर्ल फिनिशमध्ये उपलब्ध आहे:
• मेटॅलिक मॅट ब्लॅक नं. २ / मेटॅलिक मॅट बोर्डो रेड
• पर्ल ग्रेस व्हाइट / मेटॅलिक मॅट फायब्रोइन ग्रे
• पर्ल जेड ग्रीन / मेटॅलिक मॅट फायब्रोइन ग्रे
• मेटॅलिक मॅट स्टेलर ब्लू / मेटॅलिक मॅट फायब्रोइन ग्रे

कीमत
Suzuki e-ACCESS इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
₹ 1,88,490 (एक्स शोरूम दिल्ली) है
कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹1,88,490 है
यह इसे TVS iQube या Bajaj Chetak जैसे कुछ राइवल्स की तुलना में प्रीमियम कीमत वाला ऑप्शन बनाता है
उपलब्धता : पूरे भारत में सभी ऑथराइज़्ड सुजुकी डीलरशिप पर बुकिंग खुली हैं। बिक्री शुरू होने के बाद स्कूटर Flipkart पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
ऑफ़र: इंट्रोडक्टरी ऑफ़र के तहत, सुजुकी कई फ़ायदे दे रही है:
• 7 साल या 80,000 km तक की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी है
• खरीद के तीन साल बाद 60% तक का बाय-बैक एश्योरेंस है
• मौजूदा सुजुकी कस्टमर्स के लिए ₹10,000 तक का लॉयल्टी बोनस मिलेगा
• नॉन-सुजुकी कस्टमर्स के लिए ₹7,000 तक का वेलकम बोनस मिलेगा
प्रतिद्वंदी
मुख्य प्रतिद्वंद्वी की बात कर तो Suzuki e-ACCESS
इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडियन मार्केट में अब जो बड़े मॉडल जैसे कि टीवीएस आइक्यूब , बजाज चेतक , ather 450x , ather rizta , ola S1 , hero Vida और होंडा एक्टिवा-E इन जैसे मॉडल से राइवल करेगी और मार्केट में अपना नाम बनाने की कोशिश करेगी
ऑटो सागा इंडिया के टीम द्वारा व्यक्तिगत सुझाव
Suzuki e-ACCESS ने मार्केट में सबसे अंतिम इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एंट्री करने के बाद भी कई ऐसा बड़ा अपग्रेड या कोई बड़ा फीचर्स या रेंज के मामले में ऐसा कोई भी अपडेट न करने के कारण हमें लगता है कि सुजुकी एक्सेस के साथ भी मार्केट में बहुत सारे अच्छे स्कूटर है
जो अच्छी रेंज देने के साथ बैटरी की लाइफ हो कैपेसिटी हो और कई ऑर्डर की डाइमेंशंस दूसरों कंपनी के अच्छे हैं तो यह स्कूटर लेने के पहले पूरी जानबूझकर विचार करके यह स्कूटर लेने की कोशिश करें
व्यक्तिगत सुजुकी टीम ने हमें और फैंस को यह स्कूटर लॉन्च करके जो की कीमत और जो रेंज है इसके कारण नाराज कर दिया है