हमारे प्यारे श्री श्री नितिन जी गडकरी उनके वादे उनके फैसले और सरकार के कंपनियों पर इथेनॉल मिश्रित फ्लेक्स फ्यूल के साथ गाडियां लांच करने का दबाव यह सब मिलाकर।
बाइक में मिडिल क्लास लोगों की पहली पसंद हीरो मोटोकॉर्प इस कंपनी ने अपनी पहली e85 और E100 इंजन के साथ 3 जून 2024 को न्यू दिल्ली में देश का कंपनी के तौर से पहला Hero E100 Flex-Fuel Motorcycle लॉन्च करने वाली है। यह 3 जून को होने वाले कार्यक्रम में हमारे प्यारे यूनियन मिनिस्टर नितिन जी गडकरी और हरदीप सिंह पुरी भी आने की संभावना है।
E85 और E100 फ्लेक्स फ्यूल का मतलब?
पहले फ्लेक्स फ्यूल का मतलब एक ऐसी तकनीक या इंजन जो केवल पेट्रोल ही नहीं बल्कि पेट्रोल और एथेनॉल के किसी भी मिश्रण पर चल सकता है।
E85 फ्लेक्स फूल का मतलब एक ऐसा इंजन जिसमें 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल होता है। यह इंजन सामान्य पेट्रोल , शुद्ध एथेनॉल या पेट्रोल एथेनॉल के किसी भी मिश्रण पर आसानी से चल सकता है।
E100 फ्लेक्स फ्यूल का मतलब एक ऐसा इंजन जो 100% इथेनॉल से चलेगा। यह इंजन जो पेट्रोल और एथेनॉल के किसी भी मिश्रण पर चलने में सक्षम है। इस इंजन के कारण लोगों की रनिंग कॉस्ट पहले की क्षमता से बहुत काम आएगी। यह इथेनॉल होने के कारण इसकी एनर्जी डेंसिटी भी पेट्रोल से कम होगी इसका मतलब यह माइलेज भी कम देगी।
किस मॉडल में लॉन्च करेगी हीरो?
हीरो मोटर क्रॉप के और से उनके सबसे पसंदीदा दो मॉडल जो की एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर यह गवर्नमेंट के ओर से रेगुलेशन अप्रूवल मिल चुका है। पर हीरो ने अब तक कौन सी मॉडल लॉन्च करेंगे यह खास तौर पर नहीं बताया है। हमारे सत्रों के अनुसार हीरो एचएफ डीलक्स मॉडल 3 जून को लॉन्च करेगी यह E100 इंजन के साथ आईडी। ऐसा हमें क्यों लगता है इसका कारण पिछले साल हुआ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 इसमें हीरो ने एचएफ डीलक्स के साथ फ्लेक्स फ्यूल दिखाई गए थे।
स्प्लेंडर भी होने की संभावना हो सकती है क्योंकि यह हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक होने के कारण हीरो इस मॉडल को भी लॉन्च कर सकता है।
यह पहली बाइक तो नहीं है जिसमें यह E100 या E85 इंजन के साथ फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल मार्केट में आने वाली है इसके पहले भी रॉयल एनफील्ड की E85 बाइक बहुत बार टेस्टिंग करते समय पाई गई है
क्यों कर रही है हीरो इस वक्त E100 बाइक लॉन्च?
हीरो द्वारा E100 बाइक इस समय लॉन्च करने का कारण सरकार के फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा देने के दबाव को झुक कर कंपनी ने यह फैसला लिया है।
पर कंपनी ऐसा बोलेगी कि पेट्रोल के महंगे दाम से राहत पाने के लिए , कच्चे तेल की आयत में कमी लाने के लिए और प्रदूषण कम करने के लिए लांच किया है पर असली कारण हमें पता है ना भाई।
और साथ ही में सरकार का दबाव और कंपनी भी बदलते इंजन विकल्पों को जांच करने के लिए और अपना पैसा इसे कैसे बनाएं और लोगों को यही गाड़ियां कैसे सबसे पहले उपलब्ध करें इसका सब मिलाफ करके यह E100 बाइक लॉन्च की जाएगी।
E100 फ्लेक्स फ्यूल के फायदे और नुकसान
E100 बाइक तकनीक भारत में पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठा रही है यह सरकार का मानना है पर इसमें जो लोगों के परेशान परेशानियां आने वाली है यह सरकार क्यों नहीं देख रही है चलिए हम इस फायदे और नुकसान में बताते हैं।।
E100 फ्लेक्स फ्यूल के फायदे
- भारत में इथेनॉल की कीमत पेट्रोल की तुलना में काफी कम तय होने की उम्मीद है यदि पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर है तो इतना लगभग 60 से 65% तक मिल सकता है इससे भारतीय हर घर में महीने का कुल इंजन खर्च लगभग 30% से 25% तक काम हो जाएगा।
- सरकार के मुताबिक एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के रस , मक्का और खराब अनाज से बनाया जाता है यह एक जैविक इंजन है जो पेट्रोल की तुलना में ८०% तक कम हानिकारक कार्बन उत्सर्जन करता है इसके उपयोग से शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या काफी हद तक नियंत्रित होगी।
- इस बाइक में लगा इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट इंजन के मिश्रण को खुद पहचान लेता है यदि आपको रास्ते में कहीं एथेनॉल पंप ना मिले तो आप बेझिझक इसमें सामान्य पेट्रोल डालकर अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं।
- इथेनॉल का ऑक्टेन नंबर पेट्रोल से बहुत अधिक होता है इसके कारण इंजन के भीतर इंजन बहुत अच्छे से जलता है इससे बाइक को अधिक टॉर्क मिलता है इंजन में खटखटाहट कम होती है और पिकअप बेहतरीन होता है।
- भारत भारत अपनी जरूरत का 80% से अधिक कच्चा तेल विदेश से आयात करता है एथेनॉल का उत्पादन पूरी तरह देश के भीतर होने से विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी।
E100 फ्लेक्स फ्यूल के नुकसान
- इथेनॉल की ऊर्जा घनत्व पेट्रोल के मुकाबले कम होती है इसका मतलब है कि सामान्य मात्रा में इतना जलने पर कम ऊर्जा पैदा होती है नतीजा 100% एथेनॉल पर चलने के दौरान बाइक का माइलेज पेट्रोल की तुलना में 15 से 20% तक घर जाएगा।
- इथेनॉल के कोरसिव स्वभाव के कारण बाइक में विशेष जंग रोधी प्यूल टैंक , स्टेनलेस स्टील की पाइपलाइन , महंगे फ्यूल इंजेक्टर्स और एडवांस्ड सेंसर लगाने पड़ते हैं इस कारण इस बाइक की ऑन रोड कीमत सामान्य पेट्रोल बाइक की तुलना में ₹६००० से ८००० अधिक हो सकती है।
- वर्तमान में पूरी भारत में E100 प्रदान करने वाले इंजन स्टेशन की संख्या बेहद कम है जब तक सरकार देश के कोने-कोने में इथेनॉल पंप का जाल नहीं बिचा देती तब तक इस बाइक के उपयोग करता हूं को इंजन रिफिलिंग के बारे में दिक्कत आ सकती है।
- एथेनॉल का वाष्पीकरण तापमान पेट्रोल से अधिक होता है इसका मतलब है कि यह सर्दियों के दिनों में या सुबह के ठंडे तापमान में आसानी से बाफ नहीं बनता इस वजह से अत्यधिक ठंडा वाले मौसम में बाइक को पहली बार स्टार्ट करना ग्राहकों को काफी मशक्कत करनी पढ़ने वाली है।
- इथेनॉल में हवा से नमी को सोखने का प्राकृतिक गुण होता है यदि बाइक को लंबे समय तक बिना चलाएं खड़ा रखा जाए तो इंजन टैंक के अंदर पानी जमा हो सकता है यह पानी इंजन के आंतरिक रबर सील , वाल्व और नाजुक पार्ट्स को तेजी से खराब करेगा।
निष्कर्ष
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के द्वारा यह बाइक E100 इंजन के साथ लॉन्च होगी और यह लॉन्च कंपनी कौन से मॉडल के साथ करेगी? , और उसे मॉडल की कीमत कितनी होगी? , और इसमें दूसरे कौन से पदार्थ मिश्र होंगे? , और यह कितना माइलेज देगी? , इसमें वारंटी कंपनी के द्वारा मिलेगी या ना मिलेगी? , साथी में कंपनी इसमें कौन सा स्पेशल सर्विस लोगों को देगी या ना देगी? , और किस जगह जाकर ग्राहक इस इंजन के साथ बाइक को खरीदेंगे? इन सभी प्रश्न के उत्तर हम आपको 3 जून के बाद देंगे तो जुड़े रहिए हमारे वेबसाइट के साथ। शुक्रिया।